• 19/08/2022

BREAKING : दर्दनाक हादसे में 5 की मौत, बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, कार काटकर शव को निकाला बाहर

BREAKING : दर्दनाक हादसे में 5 की मौत, बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, कार काटकर शव को निकाला बाहर
Spread the love

जगदलपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस और कार में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 5 की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि शव निकालने के लिए गैस कटर से कार को काटकर शव को बाहर निकाला गया।

मामला जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज तड़के 3ः30 बजे के आसपास पायल ट्रेवल्स की जगदलपुर आ रही बस का नेक्सॉन कार से मेटावाड़ा गांव के पास आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार सभी पांचों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले युवकों में एक पुलिस जवान भी शामिल है। मृतकों के नाम अभिषेक सेठिया, सचिन सेठिया, दिनेश सेठिया, गौतम कुमार और साकिबरजा खान है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। कार के अंदर सभी के शव फंसे हुए थे। उन्हें निकालने के लिए गैस कटर को बुलाया गया। गैस कटर के जरिए कार को काटा गया। जिसके बाद सभी के शव बाहर निकाले जा सके। सभी के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया के घर CBI छापा, डिप्टी सीएम बोले – मेरा काम नहीं रोका जा सकता

इसे भी पढ़ें : अनिश्चित काल तक सभी सरकारी दफ्तरों पर लटकेंगे ताले, अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे बेमुद्दत हड़ताल पर

Related post

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा…

Spread the love00 सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर…
महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार; इन जिलों के लिए अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने…