• 19/08/2022

केएन किशोर को मिली जनसंचार में डाक्टरेक्ट की उपाधि

केएन किशोर को मिली जनसंचार में डाक्टरेक्ट की उपाधि
Spread the love

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी के. एन.किशोर को जनसंचार विषय में पीएचडी (डाक्टरेट ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है।

किशोर ने “यूज़ आफ सोशल मीडिया फार पोलिटिकल कम्युनिकेशन – ए स्टडी आन फेसबुक एंड ट्वीटर यूज़ बाई पोलिटिकल पार्टीज (ए स्पेशल रिफ्रेंस टू छत्तीसगढ़)” विषय पर अपना शोध कार्य जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अली के निर्देशन में पूर्ण किया है।

विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने शोधार्थी को पीएचडी की उपाधि मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसंचार शोध केंद्र द्वारा लगातार मीडिया शोध के विभिन्न आयामों पर शोध कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जनसंचार विभाग में अब तक 12 शोधार्थी पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा एवं कुलसचिव डॉ. आनंद शंकर बहादुर ने शोधार्थी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

इसे भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया के घर CBI छापा, डिप्टी सीएम बोले – मेरा काम नहीं रोका जा सकता

इसे भी पढ़ें : BREAKING : दर्दनाक हादसे में 5 की मौत, बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, कार काटकर शव को निकाला बाहर

Related post

सेवा संकल्प अभियान: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: वसुंधरा परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

सेवा संकल्प अभियान: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: वसुंधरा…

Spread the loveलेखक – विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व…
नवा रायपुर का श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बना बच्चों के दिल का सहारा,

नवा रायपुर का श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बना…

Spread the loveरायपुर। राजधानी के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बच्चों के जन्मजात हृदय रोगों के निःशुल्क इलाज…
CM साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन, राज्यपाल से मुलाकात के बाद लौटेंगे रायपुर

CM साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन,…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री आज ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात…