• 22/08/2022

सिसोदिया का दावा बीजेपी ने भेजा संदेश – ‘आप’ तोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाओ, CBI ED केस बंद करवा देंगे

सिसोदिया का दावा बीजेपी ने भेजा संदेश – ‘आप’ तोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाओ, CBI ED केस बंद करवा देंगे
Spread the love

नई शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की जांच के घेरे में आए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि ‘आप’ तोड़कर बीजेपी में शामिल होने का ऑफर मिला है। अगर वो ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ सीबीआई-ईडी के सारे केस बंद करवा दिया जाएगा।

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, “मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं।जो करना है कर लो।”

आपको बता दें मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली सरकार की नई शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की जांच चल रही है। सीबीआई ने सिसोदिया सहित 13 लोगों के यहां हाल ही में छापामार कार्रवाई किया था। सीबीआई ने सिसोदिया के घर से कुछ फाइलों के अलावा उनका मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किया है। मामले में सीबीआई ने सिसोदिया के खिलाई आईपीसी और पीसी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

इसे भी पढ़ें : कर्मचारियों के हड़ताल पर सरकार सख्त, सीएम की दो टूक लहजे में चेतावनी, जानिए क्या कहा

इसे भी पढ़ें : लुटेरी एक्ट्रेस गिरफ्तार, वर्दी पहनकर ‘खास’ लोगों को बनाती थी निशाना

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : सीएम की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

इसे भी पढ़ें : नदी में नहाते वक्त सिर में घुसा ये खतरनाक कीड़ा, दिमाग खाकर किया खोखला, लड़के की हुई मौत

Related post

CG : छत्तीसगढ़ में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक रहेंगे बंद!

CG : छत्तीसगढ़ में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज,…

Spread the loveरायपुर।  नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेशवासियों को एक और सार्वजनिक अवकाश मिलने जा रहा है। सिख धर्म…
पूर्व सांसद साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर आए मुख्यमंत्री साय

पूर्व सांसद साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने कहा- पैर में चोट लगने से नंदकुमार साय को हो रही थी तकलीफ, बेहतर उपचार के…
संविधान का अपमान बार-बार किसी राजनीतिक दल ने किया है, तो वह कांग्रेस पार्टी है – साव

संविधान का अपमान बार-बार किसी राजनीतिक दल ने किया…

Spread the love00 डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया  रायपुर।…