- 21/08/2022
नदी में नहाते वक्त सिर में घुसा ये खतरनाक कीड़ा, दिमाग खाकर किया खोखला, लड़के की हुई मौत


नदी, झील-झरना देखकर किसका मन नहीं करता कि वह उसमें उतर जाए और कुछ पल नहाने के बाद ही आगे बढ़े। लेकिन ऐसा शौक महंगा भी पड़ सकता है। नदी में नहाने के बाद एक 13 साल के लड़के की तबियत बिगड़ गई और 10 दिन बाद उसकी मौत हो गई। इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक नदी में नहाने के दौरान उसके सिर में दिमाग खाने वाला कीड़ा घुस गया था। जिसकी वजह से उसके बॉडी में इन्फैक्शन फैल गया और उसकी मौत हो गई।
मामला अमेरिका के नेब्रास्का का है। यहां एक 13 वर्षीय एल्खॉर्न नहाने के लिए नदी गया था। नहाते वक्त एक अमीबा नाक के रास्ते उसके दिमाग में घुस गया। लड़के की तबियत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इन्फैक्शन की वजह से 10 दिन बाद उसकी मौत हो गई।
डगलस काउंटी के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लड़के के मस्तिष्क में एक दुर्लभ संक्रमण हुआ था। ये संक्रमण Naegleria Fowleri अमीबा की वजह से होता है। यह इतना सूक्ष्म होता है कि बगैर माइक्रोस्कोप के इसे देखा भी नहीं जा सकता। यह बेहद खतरनाक होता है और दिमाग में पहुंच जाए तो मस्तिष्क की सेल्स को खा जाता है। इससे अंदर संक्रमण फैल जाता है और मरीज की मौत हो जाती है। यह अमीबा नदी, तालाब इत्यादि के पानी में पनपता है।
इसे भी पढ़ें : अब गालीबाज महिला का वीडियो वायरल, गेट खोलने मे हुई देरी तो गार्ड पर भड़की और देने लगी भद्दी-भद्दी गालियां
इसे भी पढ़ें : ISI ने रची बड़े आतंकी हमले की साजिश, पीएम मोदी का दो दिन बाद है दौरा
इसे भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक, लुकआउट सर्कुलर जारी, हो सकती है गिरफ्तारी
इसे भी पढ़ें : सोनू सूद जुड़े पुलिस के ‘सुनो रायपुर’ अभियान से, Video जारी कर लोगों को दिया ये खास संदेश