• 22/08/2022

राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने यह मांग की पूरी, आदेश जारी

राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने यह मांग की पूरी, आदेश जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने फेस्टिवल एडवांस की सीमा बढ़ा दी है। जिसके बाद कर्मचारी 10 हजार रुपये तक एडवांस रकम ले सकता है। इससे पहले केवल 8 हजार तक की ही राशि एडवांस लिया जा सकता था।

वित्त विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक फेस्टिवल एडवांस प्रमुख त्यौहारों स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षा बंधन, ईद-उल-जुहा, ईद-उल-फितर और क्रिसमस में ही मिलेगा।

आदेश के मुताबिक फेस्टिवल एडवांस की सुविधा प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ ही कार्यभारित एवं आकस्मिकता सेवा के सदस्यों को होगी।

यह रकम कैलेन्डर वर्ष में केवल एक बार ही मिलेगी। आदेश में कहा गया है कि पूर्व में लिए गए एडवांस की जब तक वसूली नहीं हो जाती तब तक दूसरे अग्रिम की पात्रता नहीं होगी। अग्रिम की वसूली 10 समान मासिक किस्तों में की जाएगी और जिस माह एडवांस लिया गया है उसी महीने से वेतन में उसकी कटौती शुरु हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें : सिसोदिया का दावा बीजेपी ने भेजा संदेश – ‘आप’ तोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाओ, CBI ED केस बंद करवा देंगे

इसे भी पढ़ें : कर्मचारियों के हड़ताल पर सरकार सख्त, सीएम की दो टूक लहजे में चेतावनी, जानिए क्या कहा

इसे भी पढ़ें : लुटेरी एक्ट्रेस गिरफ्तार, वर्दी पहनकर ‘खास’ लोगों को बनाती थी निशाना

Related post

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के…
CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज, बेचने निकला तो खुल गई पोल… लाखों का माल जब्त……

CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से बहुमूल्य पत्थरों की चोरी के मामले में धमतरी पुलिस…
ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग में अधीक्षण अभियंताओं के हुए तबादले, देखे आदेश…..

ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के बीच प्रशासनिक विभाग में तबादलों का दौर एक बार फिर तेज हो गया…