• 22/08/2022

कर्मचारियों के हड़ताल पर सरकार सख्त, सीएम की दो टूक लहजे में चेतावनी, जानिए क्या कहा

कर्मचारियों के हड़ताल पर सरकार सख्त, सीएम की दो टूक लहजे में चेतावनी, जानिए क्या कहा
Spread the love

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आज से चले गए हैं। हड़ताल को लेकर अब सरकार सख्ती के मूड़ में आ गई है। हड़तालियों पर सरकार बड़ी कार्रवाई कर सकती है। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दो टूक लहजे में कह दिया है कि सौदेबाजी नहीं होगी। उनको हड़ताल करना है तो उनकी इच्छा फिर शासन अपना काम करेगा।

छत्तीसगढ़ के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी 12 फीसदी डीए की मांग को लेकर आज से हड़ताल पर हैं। हड़ताल की वजह से तहसील कार्यालय सहित सभी सरकारी दफ्तरों पर ताला लटका हुआ है। न्यायालयीन कर्मचारी भी समर्थन देते हुए हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने से सभी सरकारी कामकाज ठप्प पड़ गए हैं।

आज से शुरु हुई अनिश्चतकालीन हड़ताल को लेकर सरकार पूरी तरह से सख्त नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के साफ संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री भोपाल में आयोजित एक बैठक में जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।

सीएम ने कहा, “हम कर्मचारियों के हित में लगातार फैसला ले रहे हैं। उनसे बातचीत हुई थी। बातचीत कर 6 परशेंट बढ़ा दिए। उसके बाद फैसले का आधे संगठन ने स्वागत किया है। दूसरे संगठन के लोग मिलने आए थ उन्होंने कहा कि 6 परशेंट से 1 परशेंट भी ज्यादा बढ़ा दीजिए। सौदेबाजी थोड़े ही होगी। अर्थव्यवस्था को देखकर हम ने 6 परशेंट बढ़ाया है। ओल्ड पेंशन स्कीम हमने लागू किया है। कर्मचारियों के हित में हम लगातार फैसले लेते जा रहे हैं। उन्हें आधी बिजली बिल का लाभ मिल रहा है। राशन दे रहे हैं उसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है। सभी योजनाओं का उन्हें लाभ मिल रहा है। हफ्ते में पांच दिन ही काम करना है। उसके बावजूद भी अगर उनको हड़ताल करना है तो उनकी इच्छा फिर शासन अपना काम करेगा।”

इसे भी पढ़ें : लुटेरी एक्ट्रेस गिरफ्तार, वर्दी पहनकर ‘खास’ लोगों को बनाती थी निशाना

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : सीएम की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

इसे भी पढ़ें : नदी में नहाते वक्त सिर में घुसा ये खतरनाक कीड़ा, दिमाग खाकर किया खोखला, लड़के की हुई मौत

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में गई तीन की जान, 5 गंभीर रूप से घायल

मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में…

Spread the loveओडिशा के नबरंग जिले में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छत्तीसगढ़ के…