• 19/05/2022

महंगाई का फिर झटका : गैस सिलेंडरों के दाम फिर बढ़े, जानिए कितनी हुई कीमत

महंगाई का फिर झटका : गैस सिलेंडरों के दाम फिर बढ़े, जानिए कितनी हुई कीमत
Spread the love

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल, गैस और डीजल के दामों में लगातार आग लगी हुई है। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों की वजह से देश में महंगाई चरम पर है। एक बार फिर से गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोत्तरी आम जनता को रुलाने जा रही है। आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई हुई है वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम 8 रुपये बढ़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें : इन आदतों की वजह से आप भी आ सकते हैं डायबिटीज की गिरफ्त में, जानें लक्षण

गैस सिलेंडरों के दाम में वृद्धि के बाद अब दिल्ली और मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 1003 रुपये में मिलेंगे। चेन्नई में 1018.50 और कोलाकाता में रसोई गैसे सिलेंडर 1029 रुपये हो गया है। इसके साथ ही दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2354, कोलाकाता में 2454, मुंबई में 2306, चेन्नई 2507 रुपये हो गए हैं।

इससे पहले 7 मई को भी गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोत्तरी हुई थी। उस दौरान गैस सिलेंडर के दाम एकाएक 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। गैस सिलेंडरों के दाम में लगातार वृद्धि होने से एक तरफ महिलाओं की रसोई पर बोझ बढ़ गया है वहीं खाना पकाना पहले से और भी ज्यादा महंगा हो गया है।

इसे भी पढ़ें : खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान पर, थोक महंगाई दर 9 साल के उच्चतम स्तर पर

Related post

LPG सस्ता: गृहणियों को चुनावी राहत,  PM मोदी ने गैस सिलेंडर के दाम में कटौती का किया ऐलान, जानें कीमत

LPG सस्ता: गृहणियों को चुनावी राहत, PM मोदी ने…

Spread the loveमहंगाई की मार झेल रही जनता के लिए लोकसभा चुनाव से पहले थोड़ी सी राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री…
LPG: गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, जानें कितनी हो गई कीमत

LPG: गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, जानें…

Spread the loveLPG Price hike: देश में महंगाई से त्रस्त आम जनता को त्योहारी सीजन शुरु होने से पहले ही बड़ा…
LPG Price Hike: महंगाई का झटका, साल के पहले दिन गैस सिलेंडरों के बढ़े दाम, जानिए कितने की हुई बढ़ोत्तरी

LPG Price Hike: महंगाई का झटका, साल के पहले…

Spread the loveआज से नए साल की शुरुआत हो रही है। नए साल के पहले दिन ही आम जनता को महंगाई…