• 31/08/2022

रिश्ता हुआ शर्मसार: भाई ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग बहन की लूटी आबरू, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

रिश्ता हुआ शर्मसार: भाई ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग बहन की लूटी आबरू, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Spread the love

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां छोटा भाई और उसका दोस्त मिलकर बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. मामला तब खुला जब गर्भवती हुई नाबालिग की हालत गंभीर हो गई. फिलहाल मामले में पुलिस भाई को बाल संरक्षण गृह और उसके दोस्त को जेल भेज दिया है.

दरअसल, पूरा मामला जिले के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के आगर रोड स्थि चिंतामण नगर की है. जहां मजदूर पिता के साथ छोटा बेटा और उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी रहती है. बताया जा रहा है कि जब पिता मजदूरी करने जाते थे तब भाई और उसका दोस्त अपनी बहन के साथ रेप की घटना को अंजाम देता था. जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हुई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.

जानाकारी के मुताबिक नाबालिग ने 28 अगस्त को अपने ही घर में एक बच्चे को जन्म दिया. अविवाहित नाबालिग को बच्चा होने की सूचना पर पुलिस ने पीड़िता और उसके पिता से पूछताछ की थी. पीड़िता ने खुद को बालिग और विवाहित बताया. वहीं पिता ने भी रेप की घटना से इंकार कर दिया था, लेकिन जब सोमवार को पीड़िता की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची. वहीं पुलिस को युवती ने बताया कि उसका छोटा 15 वर्षीय छोटा भाई और पड़ोसी दोस्त ने उसके साथ रेप करते थे.

मामले में पीड़िता के छोटे भाई का दोस्त विशेष समुदाय का है. जिसकी जानकारी हिंदू संगठनों को लगी और उन्होंने विरोध जताया. वहीं नाबालिग का छोटा भाई भी बहन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद पूरी घटना बयां कर दी. पूरे मामले में पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि छोटे भाई को नाबालिग छोटे भाई को बाल संरक्षण गृह भेज दिया है.

टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि पीड़िता की हालत अब भी गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता की मं नहीं है. पिता मजदूरी करने जाते थे. इसी का छोटे भाई और उसके दोस्त ने फायदा उठाया.

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी आज, एक क्लिक में जानें संपूर्ण पूजन विधि…

Related post

7 वर्षीय मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी, चाऊमीन खिलाने के बहाने पड़ोसी ने किया रेप

7 वर्षीय मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी,…

Spread the loveउत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. बीते दिन राजधानी लखनऊ…
रिश्ते शर्मसार: दादा और चाचा कर रहा था युवती के साथ रेप, ऐसे खुला मामला तो हरकत में आई पुलिस

रिश्ते शर्मसार: दादा और चाचा कर रहा था युवती…

Spread the loveमुबंई में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 20 वर्षीय युवती ने…
VIDEO: दिव्यांग के साथ ये कैसा सलूक, ट्राइसाइकिल मांगने पहुंचा था कलेक्टर कार्यालय, तिरंगा थामे युवक को घसीटकर निकाला

VIDEO: दिव्यांग के साथ ये कैसा सलूक, ट्राइसाइकिल मांगने…

Spread the loveएक बार भी मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है. जिसे देखकर आप भी सोचने…