• 02/09/2022

आज नौसेना को मिलेगा INS विक्रांत, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

आज नौसेना को मिलेगा INS विक्रांत, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
Spread the love

कोच्चि में आज शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी स्वदेशी एयरक्रॉफ्ट कैरियर INS विक्रांत का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद यह युद्धपोत नौसेना में शामिल हो जाएगा.

इस पोत को घरेलू स्तर पर डिजाइन किया गया है. इसका निर्माण आधुनिक स्वचालित विशेषताओं से लैस है. यह भारत के सामुद्रीक इतिहास में अबतक का सबसे विशाल निर्मित पोत है.

बता दें कि इसके पहले पोत विक्रांत ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके नाम पर इस नए पोत का नाम रखा गया है. स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत में सहायक विद्युत अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर विजय शेवरान ने बताया कि पोत को नौसेना की सेवा में शामिल किए जाने के बाद इस पर विमानों को उतारने का परीक्षण किया जाएगा.

गौरतलब है कि पीएम मोदी 1-2 सितंबर को केरल और कर्नाटक के दौरे पर हैं. इसी क्रम में आज शुक्रवार को पीएम मोदी सुबह वह पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को देश को समर्पित करेंगें. दोपहर डेढ बजे मंगलौर में करीब 3 हजार 800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

इसे भी पढ़ें: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में नजर आएगी सचिन-सहवाग की जोड़ी, रायपुर में खेला जाएगा सेमीफाइनल और फाइनल

इसे भी पढ़ें: इंटरनेट की काली दुनिया: इस राज्य में चल रहा ‘डार्क वेब’ पर ड्रग्स का अवैध कारोबार, ANTF लेगी एक्शन

इसे भी पढ़ें: करण जौहर ने शेयर किया ‘ब्रह्मास्त्र’ से बिग बी का लुक, इस रोल में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

इसे भी पढ़ें: नशामुक्ति अभियान में भूपेश के मंत्री का ज्ञान, दारू के ‘D’ का समझाया कांसेप्ट

Related post

ओवैसी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- INS विक्रांत PM को चीन के बारे में बोलने का साहस देगा

ओवैसी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- INS विक्रांत…

Spread the loveAIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने INS विक्रांत के लॉन्च के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बीजेपी सरकार जमकर हमला…
इस दिन नौसेना में शामिल होगा नया INS विक्रांत, PM मोदी करेंगे लोकार्पण

इस दिन नौसेना में शामिल होगा नया INS विक्रांत,…

Spread the loveनई दिल्ली।  पीएम नरेन्द्र मोदी 1 और 2 सितम्बर को कर्नाटक तथा केरल के दौरे पर जाएंगे. वे 2…