• 05/09/2022

Love Jihad: फैजल ने अर्थव बनकर हिंदू युवती से की शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव तो ऐसे खुल गया राज

Love Jihad: फैजल ने अर्थव बनकर हिंदू युवती से की शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव तो ऐसे खुल गया राज
Spread the love

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां अहमद से अर्थव बताकरर युवक ने युवती से शादी की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी फैसल अहमद को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, पूरा मामला राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र का है. जहां फैजल अहमद नाम के एक युवक ने खुद को हिंदू धर्म का बताकर युवती से शादी की. इसके बाद पीड़िता को अपने घर नहीं ले गया और एक अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर रहने लगा. कुछ दिनों बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. युवती के विरोध पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की.

पीड़िता का आरोप है कि शादी से पहले उसने जबरन फिजिकल रिलेशन भी बना लिया. युवती के इनकार करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी. युवती को जब आरोपी की असलियत का पता चला तब आरोपी ने अपना नाम फैजल बताया. इस दौरान आरोपी ने कहा कि धर्म बदलकर साथ में रहे. वहीं युवती के मना करने पर आरोपी ने उसे जलाकर मारने की धमकी दी.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता पेशे से योगा टीचर है. युवती का आरोप है कि इससे पहले भी फैजल के दो हिंदू लड़कियों के साथ संबंध रह चुके थे. पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में मामले की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजल अहमद के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : नासा के मून मिशन की लॉन्चिंग फिर टली, उड़ान भरने के पहले आई तकनीकी खराबी

इसे भी पढ़ें : 2024 में BJP को सबक सिखाने की तैयारी में नीतीश कुमार, 5 सितंबर को विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात

इसे भी पढ़ें : झारखंड के सभी विधायक विशेष विमान से वापस लौटे, रांची में रहेंगे गोपनीय स्थान पर

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस का हल्ला बोल: राहुल गांधी ने PM समेत RSS पर बोला हमला, कहा- नफरत फैलाकर मोदी देश को कमजोर कर रहे

Related post

फिर लव जिहाद के जाल में फंसी युवती, वीडियो में बताई पूरी सच्चाई, आत्महत्या करने की कही बात

फिर लव जिहाद के जाल में फंसी युवती, वीडियो…

Spread the loveनागपुर में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक हिंदू लड़की ने…
यूपी में भारी बारिश का दौर जारी, राजधानी में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आदेश जारी

यूपी में भारी बारिश का दौर जारी, राजधानी में…

Spread the loveउत्तर प्रदेश में लगातार कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. इसी बीच बारिश के मद्देनजर लखनऊ…
MP में लव जिहाद: जबरदस्ती बनाया जा रहा युवती पर शादी का दबाव, दी जान से मारने की धमकी

MP में लव जिहाद: जबरदस्ती बनाया जा रहा युवती…

Spread the loveभोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है. युवती की…