• 04/09/2022

झारखंड के सभी विधायक विशेष विमान से वापस लौटे, रांची में रहेंगे गोपनीय स्थान पर

झारखंड के सभी विधायक विशेष विमान से वापस लौटे, रांची में रहेंगे गोपनीय स्थान पर
Spread the love

रायपुर में पिछले एक पखवाड़े से ठहरे महागठबंधन के विधायकों की झारखंड वापसी हो गई है। विधायकों को मेफेयर रिसॉर्ट से बस में बैठाकर एयरपोर्ट ले जाया गया। यहां से उन्हें विशेष विमान से रांची ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक सभी विधायकों को भले ही रांची ले जाया गया है लेकिन अभी वे अपने घर नहीं जा सकते। सभी को रांची में खासी सुरक्षा के बीच किसी स्थान पर ठहराया जाएगा। सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार विधानसभा में विश्वास प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले आज रात में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी विधायकों से मुलाकात करेंगे। सुबह सभी को एक साथ विधानसभा ले जाया जाएगा।

झारखंड में सियासी संकट के बीच महागठबंधन के विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए 30 अगस्त को छत्तीसगढ़ लाया गया था। जहां उन्हें नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहराया गया था।

आपको बता दें निर्वाचन आयोग ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के एक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। हालांक राज्यपाल रमेश बैस ने निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे सिफारिशी लिफाफे को नहीं खोला है। इसके साथ ही झारखंड में ऑपरेशन लोटस के जरिए सत्ता पलटने की अटकलें लगाई जाने लगी। तमाम अटकलों के बीच विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए रायपुर में ठहराया गया था।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस का हल्ला बोल: राहुल गांधी ने PM समेत RSS पर बोला हमला, कहा- नफरत फैलाकर मोदी देश को कमजोर कर रहे

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कर्मचारी अब राजधानी की सड़क पर मांग रहे भीख, ये है वजह

इसे भी पढ़ें : HCL के इन अधिकारियों पर CBI ने दर्ज किया FIR, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

इसे भी पढ़ें : शिक्षक दिवस से पहले टीचर की शर्मनाक करतूत, यहां स्कूल में छात्राओं ने लगाए ये गंभीर आरोप

इसे भी पढ़ें : VIDEO: हनुमान के रोल में डांस कर रहा युवक अचानक स्टेज पर गिरा, आगे हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश

 

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली रवाना, BJP में हो सकते हैं शामिल, सूबे में बढ़ी हलचल

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली…

Spread the loveझारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है। चल रही सियासी अटकलों के…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…