• 24/05/2022

सरकार ने जिले का नाम बदला तो गुस्साई भीड़ ने फूंक दिया मंत्री का घर

सरकार ने जिले का नाम बदला तो गुस्साई भीड़ ने फूंक दिया मंत्री का घर
Spread the love

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अमलापुरम शहर में मंगलवार दोपहर को प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के बाद हिंसा भड़क उठी। गुस्साई भीड़ ने राज्य के परिवहन मंत्री पिनिपे विश्वरुपु के घर को आग के हवाले कर दिया। आगजनी के बाद पुलिस ने मंत्री और उनके परिवार को सुरक्षित निकाल लिया हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन और शिक्षण संस्थान की एक बस को भी आग के हवाले कर दिया। हिंसा में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें : कुतुब मीनार विवाद में ASI का कोर्ट में हलफनामा, कहा- यह संरक्षित इमारत, यहां किसी भी धर्म को पूजा की इजाजत नहीं

दरअसल प्रदर्शनकारी नव गठित कोनसीमा जिले का नाम बदलकर बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिला करने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। 4 अप्रैल को पूर्वी गोदावरी जिले से अलग कर नए जिले कोनसीमा का गठन किया गया था। राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह जिले का नाम बदलकर बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिला करने की अधिसूचना जारी किया था और लोगों से आपत्ति आमंत्रित किया था।

जिले के नए नामकरण पर एक समिति ने आपत्ति दर्ज कराई थी और जिले का नाम कोनसीमा ही रहने देने की मांग की थी। समिति ने मंगलवार को जिले का नाम बदलने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और कलेक्टर को ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा था।

इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के मामले में सीएम ने अपने मंत्री को किया बर्खास्त, भेजा सलाखों के पीछे

Related post

पटाखा स्टॉल में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, 2 लोगों की हुई मौत

पटाखा स्टॉल में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी,…

Spread the loveआंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक पटाखा स्टॉल में आज यानि रविवार को…
PFI को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए किया बैन, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

PFI को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए…

Spread the loveकेंद्र सरकार ने PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और उसके सहयोगियों या मोर्चों को तत्काल प्रभाव से 5 साल…
BREAKING: NIA ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में की छापेमारी, इस मामले में हो रही कार्रवाई

BREAKING: NIA ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में की…

Spread the lovePFI मामले में NIA ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर नांदयाल और तेलंगाना के जगतियाल में छापेमारी की. एजेंसी शादुल्ला…