• 28/05/2022

मुख्यमंत्री ने पूरा किया वादा, तीन दिन के भीतर इस बेटी को मिला 3 लाख रुपए का चेक

मुख्यमंत्री ने पूरा किया वादा, तीन दिन के भीतर इस बेटी को मिला 3 लाख रुपए का चेक
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बस्तर संभाग का दौरा कर रहे है। जहां वे सीधे आम जनता से मुलाकात कर उनकी दिक्कतों का निवारण तुरंत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बस्तर संभाग में शासकीय योजनाओं की मैदानी स्तर तक पहुंच की जांच-परख स्वयं कर रहे हैं। कई जगह मुख्यमंत्री बघेल की उदारता और संवेदनशीलता देख प्रशासन के साथ आमजन भी चौकस है।

इसे भी पढ़ें : इंडिगो एयरलाइंस पर 5 लाख का जुर्माना, दिव्यांग बच्चे को चढ़ने से रोका था

इसी कड़ी में बस्तर विधानसभा के भैंसगांव ग्राम पंचायत में भेंट-मुलाकात के दौरान 26 मई को सीएम भूपेश बघेल ने भीड़ में भी रोती हुई बेटी को देख लिया। ग्राम पंचायत कुरूषपाल की रहने वाली इस बेटी लोकेश्वरी को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाकर उनकी समस्या सुनी। लोकेश्वरी की समस्या पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा तीन लाख रूपए की सहायता राशि तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें : मौसम : आंधी-तूफान के साथ ही बिजली गिरने की संभावन, अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बस्तर प्रशासन ने तत्काल अमल करते हुए महज तीन दिन के भीतर कलेक्टर रजत बंसल ने स्वयं लोकेश्वरी के घर जाकर उन्हें 3 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि लोकेश्वरी ने सीएम भूपेश बघेल को बताया था कि उसके पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। घर ना होने की वजह से अपनी विधवा मां और भाई के साथ अपने मामा के यहां रहने को मजबूर हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वो और उसका भाई पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि घरेलू कार्यों में मां की मदद करनी पड़ती है। उनकी समस्या सुन मुख्यमंत्री ने तत्काल सहायता राशि की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें : मां दंतेश्वरी ने भैसासुर का किया था वध, काकतीय राजवंश का होता था राजतिलक, बस्तर का यह इलाका है ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह 

Related post

नक्सलियों ने फोर्स को निशाना बनाने लगाई थी IED, हो सकती थी भारी तबाही, CRPF ने माओवादियों के मंसूबों को ऐसा किया नाकाम

नक्सलियों ने फोर्स को निशाना बनाने लगाई थी IED,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में तैनात CRPF के जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है।…
ED BREAKING : ED छत्तीसगढ़ में अधिकारियों और कारोबारियों पर कस रही शिकंजा, CRPF से बड़ी संख्या में मांगा बल, क्या होगी …?

ED BREAKING : ED छत्तीसगढ़ में अधिकारियों और कारोबारियों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह से ED की कार्रवाई लगातार जारी है। कारोबारियों और IAS अधिकारियों के यहां छापे में…
सोनू सूद जुड़े पुलिस के ‘सुनो रायपुर’ अभियान से, Video जारी कर लोगों को दिया ये खास संदेश

सोनू सूद जुड़े पुलिस के ‘सुनो रायपुर’ अभियान से,…

Spread the loveदेश भर में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधियों के झांसे में आकर…