• 17/09/2022

मंदिर में फैशन शो के आयोजन पर बवाल, लड़कियां कर रही थी रैम्प वॉक, पहुंच गए बजरंग दल के कार्यकर्ता और फिर…

मंदिर में फैशन शो के आयोजन पर बवाल, लड़कियां कर रही थी रैम्प वॉक, पहुंच गए बजरंग दल के कार्यकर्ता और फिर…
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक फैशन शो के आयोजन पर बवाल हो गया। आयोजन स्थल पर पहुंचे बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा मचाया। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। आखिरकार फैशन शो रद्द होने के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पुलिस से शिकायत की है।

दरअसल ये फैशन शो किसी होटल या क्लब इत्यादि जगह पर नहीं चल रहा था। आयोजकों ने फैशन शो का आयोजन राजधानी के सालासर बालाजी मंदिर में आयोजित किया था। मंदिर के हॉल में लड़कियां रैम्प वॉक कर रही थी। इसकी भनक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी। बड़ी संख्या में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर मेंआयोजन का विरोध करने लगे। इस दौरान उनकी आयोजकों से काफी बहस भी हुई। आयोजकों का कहना था कि वे मंदिर में इस तरह के आयोजनों के खिलाफ हैं। इस तरह के कार्यक्रम उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।

मामला गर्माते ही मौके पर पुलिस बल को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस  ने समझाइश दी। हंगामा होते देख आयोजकों ने फैशन शो बंद करने पर राजी हुए। जिसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : VIDEO: दिव्यांग के साथ ये कैसा सलूक, ट्राइसाइकिल मांगने पहुंचा था कलेक्टर कार्यालय, तिरंगा थामे युवक को घसीटकर निकाला

इसे भी पढ़ें : ऑटोमेटिक कार से हो जाएं सावधान, यहां हो गया बड़ा हादसा, देखें वायरल VIDEO

इसे भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस और ट्रक की जोरदार टक्कर,19 बच्चे समेत 21 की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें : बाबा महाकाल को श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दिया दान, 1 साल में आया 81 करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड दान

इसे भी पढ़ें : PM मोदी के जन्मदिन पर रेस्टोरेंट का ऑफर, ’56 इंच की थाली’ 40 मिनट में खाने पर मिलेगा लाखों इनाम

Related post

पठान की भगवा कंट्रोवर्सी पर CG के CM भूपेश बघेल की एंट्री, बोले- विहिप बजरंगदल वाले क्यों पहनकर घूम रहे

पठान की भगवा कंट्रोवर्सी पर CG के CM भूपेश…

Spread the loveबॉलीवुड के किंग खान की फिल्म पठान विवादों के बीच घिर गई है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग और…
हैवानियत: बेजुबान को डॉक्टर ने कार में बांधकर सड़क पर घसीटा, VIDEO वायरल होने के बाद FIR दर्ज

हैवानियत: बेजुबान को डॉक्टर ने कार में बांधकर सड़क…

Spread the loveइन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक…
मौसम : छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है अति भारी बारिश

मौसम : छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का रेड अलर्ट,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से राहत के बाद एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया…