• 19/08/2022

मौसम : छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है अति भारी बारिश

मौसम : छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है अति भारी बारिश
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से राहत के बाद एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी से अतिभारी बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली या वज्रपात होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 अगस्त को प्रदेश के जशपुर, रायगढ़ और कोंडागांव से लगे जिला में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

वहीं 20 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 अगस्त को बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली और महासमुंद जिले में अत्याधिक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही  कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

वहीं राजधानी रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार, धमतरी, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, कांकेर और कोंडागांव जिले तथा उससे लगे हुए जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि इस दौरान निचले इलाके में जल भराव की स्थिति आ सकती है। सड़क और रेल परिवहन में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

आपको बता दें पिछले दिनों हुई बारिश में नदी नाले उफान पर आ गए थे और प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। निचले इलाकों और शहर में बाढ़ का पानी आ गया था। कई इलाके टापू में तब्दील हो गए थे। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था।

इसे भी पढ़ें : गणेश पूजा पर गाइडलाइन जारी, नदियों में नहीं होगा प्रतिमाओं का विसर्जन, डीजे को लेकर भी निर्देश जारी, जानिए क्या है आदेश में

इसे भी पढ़ें : BREAKING : दर्दनाक हादसे में 5 की मौत, बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, कार काटकर शव को निकाला बाहर

इसे भी पढ़ें : रोजगार और बेरोजगारी भत्ते पर भाजयुमो सीएम हाउस का करेगी घेराव, बीजेपी ने की श्वेत पत्र लाने की मांग, चंदेल का तीखा हमला, बोले- …सरकार दे जवाब

इसे भी पढ़ें : नई शराब पॉलिसी क्या है ? जिसे लेकर CBI के घेरे में आए सिसोदिया

इसे भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया के घर CBI छापा, डिप्टी सीएम बोले – मेरा काम नहीं रोका जा सकता

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…