• 22/09/2022

रिश्ते शर्मसार: दादा और चाचा कर रहा था युवती के साथ रेप, ऐसे खुला मामला तो हरकत में आई पुलिस

रिश्ते शर्मसार: दादा और चाचा कर रहा था युवती के साथ रेप, ऐसे खुला मामला तो हरकत में आई पुलिस
Spread the love

मुबंई में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 20 वर्षीय युवती ने अपने ही दादा और चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दादा को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, एक युवती उत्तर प्रदेश से इसी साल मई में मुंबई आई थी. यहां वह अपने दादा के साथ रह रही थी. इसी बीच, उसका अपनी एक बीमारी का इलाज कराने को लेकर अस्पताल जाना हुआ. यहां पर जांच के बाद पता चला कि महिला गर्भवती है.

मुंबई पुलिस के मुताबिक युवती 2 महीने की गर्भवती थी. इस मामले में युवती के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है. युवती ने बताया कि उसके 43 वर्षीय चाचा ने उत्तर प्रदेश में उसके घर पर भी गलत हरकत की थी और रेप की घटना को अंजाम दिया था. युवती का आरोप है कि उसके 52 वर्षीय दादा ने भी मुंबई में उसका यौन उत्पीड़न किया.

पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर IPC और पॉक्सो  अधिनियम के तहत 18 सितंबर को मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही दादा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. वहीं चाचा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम यूपी गई है.

इसे भी पढ़ें: Breaking News: मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई ट्रेनें प्रभावित

इसे भी पढ़ें: होमवर्क न करने की बाप ने दी मासूम को दर्दनाक सजा, बेटे को जलाकर मारा

इसे भी पढ़ें: राजधानी में बड़ा सड़क हादसा: डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत

Related post

CG में नाबालिग से दुष्कर्म: मदद के लिए आए परिचित ने ही लूट ली युवती की अस्मत, युवक ने अकेला पाकर किया रेप

CG में नाबालिग से दुष्कर्म: मदद के लिए आए…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश में आए बेटियों…
7 वर्षीय मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी, चाऊमीन खिलाने के बहाने पड़ोसी ने किया रेप

7 वर्षीय मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी,…

Spread the loveउत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. बीते दिन राजधानी लखनऊ…
चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप, फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के…

Spread the loveझारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर शर्मसार हुई है. यहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ एक…