• 22/09/2022

फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम, मामला जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम, मामला जानकर हो जाएंगे शॉक्ड
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक वारदात को एकदम फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की दर्दनाक हत्या कर दी. लाश की बरामदगी पर पुलिस वाले भी हैरान रह गए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

दरअसल, पूरा मामला शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है. यहां एक युवती अपने प्रेमी के साथ 2 सालों से रह रही थी, लेकिन एक दिन युवती अचानक गायब हो जाती है. काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चलता है. जिसके बाद युवती की बहन ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराती है. जहां पुलिस को जांच के दौरान पता चलता है कि प्रेमी ने युवती की हत्या कर उसे दफना दिया और उसके ऊपर पौधे लगा दिए.

इस वारदात के पीछे यह वजह सामने आई कि एक दिन प्रेमी ने प्रेमिका को किसी और के साथ देख लिया था. जिसके बाद प्रेमी ने हत्या की खौफनाक साजिश रची और प्रेमिका की धारदार हथियार से हत्या कर उसे आंगन में ही दफना दिया. जिसके ऊपर पौधे लगा दिए. किसी को भी इस वारदात की भनक तक नहीं लगी.

बता दें कि 16 सितंबर को मृतका की बहन ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसमें बताया कि उसकी बहन 1 सितंबर से लापता है. जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला है.

वहीं बहन जब घर में गई तो उसने देखा की एक जगह आंगन की मिट्टी खुदी हुई है. वहां कुछ पौधे लगे हुए हैं. जिसे खोदने पर उसे बहन की लाश दिखाई दी. जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: Breaking News: मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई ट्रेनें प्रभावित

इसे भी पढ़ें: होमवर्क न करने की बाप ने दी मासूम को दर्दनाक सजा, बेटे को जलाकर मारा

इसे भी पढ़ें: राजधानी में बड़ा सड़क हादसा: डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत

Related post

जहां दर्शन मात्र से होती है इच्छाएं पूरी, मिनी काशी के रूप में प्रसिद्ध भगवान शिव का अनोखा मंदिर

जहां दर्शन मात्र से होती है इच्छाएं पूरी, मिनी…

Spread the loveरायपुर से 8 किलोमीटर दूर खारुन नदी के तट पर स्थित 500 साल पुराना महादेव मंदिर, भगवान शिव का…
वीडियो कॉल पर मां के सामने बेटे ने लगाई फांसी, कहा- ससुराल वालों ने किया परेशान

वीडियो कॉल पर मां के सामने बेटे ने लगाई…

Spread the loveबांकीमोंगरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां के सामने उसके बेटे…
मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में गई तीन की जान, 5 गंभीर रूप से घायल

मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में…

Spread the loveओडिशा के नबरंग जिले में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छत्तीसगढ़ के…