• 27/02/2024

आप ने 5 लोकसभा सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, दिल्ली में 4 और हरियाणा की 1 सीट पर इऩ्हें दी टिकट

आप ने 5 लोकसभा सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, दिल्ली में 4 और हरियाणा की 1 सीट पर इऩ्हें दी टिकट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 4 सीटों और हरियाणा की 1 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। आप ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिण दिल्ली से सही राम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा को टिकट दिया है। इसके साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पार्टी ने राज्यसभा के पूर्व सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को चुनाव में उतारा है।

आपको बता दें आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन का घटक दल है। दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर वह चुनाव लड़ रही है। दिल्ली की 7 सीटों में से 3 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी वहीं 4 पर आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया  है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने गुजरात के भरुच और भावनगर से अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है।