• 29/07/2022

कर्मचारियों के आंदोलन को “आप” का समर्थन, प्रियंका ने कहा-सरकार का यू टर्न कर्मचारियों के साथ धोखा

कर्मचारियों के आंदोलन को “आप” का समर्थन, प्रियंका ने कहा-सरकार का यू टर्न कर्मचारियों के साथ धोखा
Spread the love

द तथ्य डेस्क। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन को अब आम आदमी पार्टी ने भी अपना समर्थन दे दिया है। बिलासपुर में प्रदर्शन कर रहे फेडरेशन के सदस्यों से मुलाकात कर आप नेताओं ने इसकी घोषणा की।

इसे भी पढ़ें : चूहों ने मेडिकल कॉलेज में मचाया आतंक, मरीजों को चढ़ रहे ग्लूकोज तक गटक रहे, प्रबंधन ने निकाला मारने का कॉन्ट्रेक्ट

आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला एवं जसबीर सिंह ने कहा कि सरकार के पास अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए न तो पैसे हैं और न उन्हें सुनने के लिए समय है। स्वयं के वेतन को बढ़ाने में न पैसे की कमी है, ना कोई दिक्क्क्त। लेकिन कर्मचारियों के लिए यदि करना हो, तो इनके पास सुनने तक का समय नहीं होता। यह छत्तीसगढ़वासियों के साथ सीधे-सीधे नाइंसाफी है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : पानी में उतरे दोस्त को बचाने 5 डूबे, 2 का शव बरामद

आंदोलनरत कर्मचारियों को कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, ने कहा कि पार्टी संगठन आंदोलन के साथ है व समस्त मांगो का समर्थन करती है। प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कर्मचारियों को संबोधित करते कहा-वैसे तो गर्मी का बढ़ना और बिलासपुर का तापमान 49 डिग्री होना, सरकारों के गलतियों से हो रहा। लेकिन इस आंदोलन से जो गर्मी आई है, उससे सत्ता में काफी खलल है। ये आंदोलन से छत्तीसगढ़ की सत्ता हिल चुकी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के लोग आंदोलन के लोग है, पहले भी आंदोलन के साथ थे, आज भी आंदोलन के साथ है। जहां और जैसी ज़रूरत होगी पार्टी साथ होगी।

आम आदमी पार्टी के तरफ से प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता साथीगण वीरेंद्र राय, ओम प्रकाश विश्वकर्मा अध्यक्ष बोदरी ब्लॉक यूथ विंग, शेष नारायण साहू जिला सह सचिव यूथ विंग, आशना जायसवाल बिलासपुर विधानसभा कोषाध्यक्ष, आज़म मिर्जा, खगेश, अनिलेश, सोनू जायसवाल ,संतोष बंजारे आदि धरनास्थल में आए और पार्टी की ओर से आंदोलनरत कर्मचारियों को लिखित समर्थन पत्र दिया।

इसे भी पढ़ें : आसमान से टूटा कहर, आधा दर्जन मौत से गांव में पसरा मातम

Related post

हाईकोर्ट पहुंचा ट्रेनें कैंसिल होने का मामला, जस्टिस बोले – मालगाड़ी चल सकती है तो एक्सप्रेस क्यों नही?

हाईकोर्ट पहुंचा ट्रेनें कैंसिल होने का मामला, जस्टिस बोले…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में लगातार ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान हो रहे हैं. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लगातार यात्री ट्रेनों…
चुनाव से पहले कंगाल हुई कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे बोले- केंद्र ने अकाउंट फ्रीज किया

चुनाव से पहले कंगाल हुई कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे बोले-…

Spread the loveदिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का खजाना खाली हो चुका है. चुनाव में अब कुछ हफ्ते ही शेष…
CG Murder: दिल्ली की श्रद्धा और निक्की यादव की तरह छत्तीसगढ़ में पत्नी की बर्बर हत्या, शव के 6 टुकड़े कर पानी की टंकी में छिपाया

CG Murder: दिल्ली की श्रद्धा और निक्की यादव की…

Spread the loveदिल्ली की श्रद्धा वाल्कर और निक्की यादव हत्याकांड की तरह ही छत्तीसगढ़ से भी एक दिल दहला देने वाला…