• 03/12/2022

आरोपी को लेकर आ रही पुलिस गाड़ी का एक्सीडेंट, 1 की मौत 5 घायल

आरोपी को लेकर आ रही पुलिस गाड़ी का एक्सीडेंट, 1 की मौत 5 घायल
Spread the love

मध्य प्रदेश से एक आरोपी को लेकर छत्तीसगढ़ आ रही मनेन्द्रगढ़ पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 1 की मौके पर ही मौत हो गई वहीं आरोपी समेत 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें 1 की हालत गंभीर है।

महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में मनेन्द्रगढ़ पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने मध्य प्रदेश के नीमच गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस की टीम वापस लौट रही थी। इसी दौरान जबलपुर के भेड़ाघाट में पुलिस की गाड़ी शनिवार तड़के 4 बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह, एएसआई दिनेश चौहान, हेड कांस्टेबल इश्तियाक खान, कांस्टेबल प्रमोद यादव और जितेन्द्र ठाकुर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई दिनेश चौहान को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : फैमिली और पुलिस टेंशन में, 3.5 लाख रुपये के साथ गायब हुआ छात्र मुंबई में कर रहा था मौज, पार्टी में उड़ाए पैसे 

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गारियाबंद दौरे पर,अमलीपदर में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गारियाबंद दौरे पर,अमलीपदर में धार्मिक…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गारियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित अमलीपदर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान…
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का रौद्र रूप, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का रौद्र रूप,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध…

Spread the loveखरीफ सीजन 2026 में डीएपी की सीमित राष्ट्रीय उपलब्धता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी व्यवस्था किसानों को समय…