• 11/09/2022

21 साल बाद इस शख्स ने बनवाई अपनी दाढ़ी, संकल्‍प की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

21 साल बाद इस शख्स ने बनवाई अपनी दाढ़ी, संकल्‍प की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Spread the love

छत्तीसगढ़ से एक अजब गजब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने पूरे 21 साल बाद अपनी दाढ़ी बनवाई. अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी नई बात है.? लेकिन आप भी वजह जानकर हैरान रह जाएंगे.

दरअसल, पूरा मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का है. यहां रामशंकर गुप्ता नाम के एक शख्स ने 21 साल बाद अपनी दाढ़ी बनवाई, क्योंकि उन्होंने संकल्प लिया था कि जबतक मनेंद्रगढ़ जिला नहीं बनता तब तक वे अपनी दाढ़ी नहीं बनवाएंगे.

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नया जिला बनने तक रामशंकर ने दाढ़ी न कटवाने का संकल्प लिया था. शुक्रवार को उनका संकल्प उस वक्त पूरा हो गया, जब छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मनेंद्रगढ़ को राज्य के 32वें जिले के रूप में मान्यता दी गई.

बता दें कि रामशंकर गुप्ता एक आरटीआई कार्यकर्ता हैं, जो महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को नया जिला बनाने की घोषणा पिछले साल अगस्त में हुई थी. हालांकि नए घोषित जिले का उद्घाटन होने में करीब 1 साल का समय लग गया. जिसके चलते गुप्ता ने फिर अपने संकल्प के तहत एक साल तक दाढ़ी नहीं कटवाई. शुक्रवार को संकल्प पूरा होने पर उन्होंने क्लीन शेव करा लिया.

Related post

7 सितंबर 2026 का पंचांग: सोमवार को रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

7 सितंबर 2026 का पंचांग: सोमवार को रखा जाएगा…

Spread the love Aaj Ka Panchan – 7  सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है।…
आज चंद्रमा बदलेंगे राशि, किस्मत दे सकती है नया मोड़, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज चंद्रमा बदलेंगे राशि, किस्मत दे सकती है नया…

Spread the love Aaj ka Rashifal 7 September 2026 :- आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ…
डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल

डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव…

Spread the loveo शर्मा ने हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैयालाल की का जयघोष कर उत्सव का उल्लास और भी बढ़ा दिया कवर्धा। डिप्टी सीएम…