• 23/11/2023

प्रिंसिपल बना शैतान, स्कूल की 142 छात्राओं का किया यौन शोषण, ऐसे हुआ खुलासा

प्रिंसिपल बना शैतान, स्कूल की 142 छात्राओं का किया यौन शोषण, ऐसे हुआ खुलासा
Spread the love

हरियाणा से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां जींद जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को छात्राओं के यौन शोषण के आरोप गिरफ्तार किया गया है। महिला आयोग के अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल पर कार्रवाई की। जींद के डिप्टी कमिश्नर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी जिसकी पूछताछ में पता चला है कि 142 लड़कियों ने प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

कमेटी ने अपनी जांच में स्कूल की छात्राओं से पूछताछ की, जिसमें 142 लड़कियों में से ज्यादातर ने प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। वहीं बाकी की लड़कियों ने कहा कि प्रिंसिपल ने उनके सामने ऐसी हरकत की थी। लड़कियों की शिकायत के बाद 13 सितंबर को राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए जींद पुलिस को पत्र लिखकर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था।

महिला आयोग ने पहले कहा था कि स्कूल में पढ़ने वाली 60 लड़कियां ऐसी हैं जो कि प्रिंसिपल के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराना चाहती हैं। बाद में 142 छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आपको बता दें स्कूल की 15 छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग से की थी।

Related post

Aaj Ka Panchang 26 July 2026: रवि प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ योग, नक्षत्र, राहुकाल सहित संपूर्ण पंचांग

Aaj Ka Panchang 26 July 2026: रवि प्रदोष व्रत…

Spread the loveAaj Ka Panchang 26 July 2026 (पंचांग 26 जुलाई 2026): आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि के साथ रविवार…
Aaj Ka Rashifal : आज 26 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 26 जुलाई को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 26 July 2026 : आज 26 जुलाई के दिन रविवार है। आज रविवार के दिन सूर्य…
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दिया-मुख्यमंत्री साय

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद…

Spread the love  रायपुर- विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि- धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक…