• 09/06/2022

नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों को ग्रामीणों ने दी ऐसी खौफनाक सजा, जानकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों को ग्रामीणों ने दी ऐसी खौफनाक सजा, जानकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

Follow us on Google News

गुमला। झारखंड के गुमला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां भीड़ ने नाबालिग से गैंगरेप के दो आरोपियों को बाइक समेत जिंदा जला दिया। जिसमें कि एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है।

मामला सदर थाना क्षेत्र के बसुआ पंचायत क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने माता-पिता के साथ लोहदरगा गई हुई थी। जहां से वापस लौटने के लिए वे लोग गाड़ी के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़े हुए थे। उसी दौरान पड़ोसी गांव का ही परिचित एक युवक अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और नाबालिग को घर छोड़ने के बहाने अपने बाइक में बैठाकर ले गए। जहां सूनसान इलाके में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

नाबालिग के माता-पिता जब घर पहुंचे तो बेटी को घर पर नहीं देखकर उसको ढूंढने निकले। ढूंढते-ढूंढते जब वे लोग पड़ोस के गांव पहुंचे तो बेटी उन्हें गंभीर हालत में मिली। बेटी ने माता-पिता को आपबीती बताई।

इसे भी पढ़ें : PUBG का पागलपन : मां ने खेलने से किया मना तो बेटे ने दाग दी 6 गोलियां, 3 दिन रहा शव के साथ

लड़की के साथ ज्यादती की बात पता चलने के बाद गांव के लोग दोनों लड़कों को खोजने निकले और पिटाई करते हुए उन्हें गांव लाए। जिसके बाद उन्होंने बाइक सहित दोनों युवकों के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को गुमला के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत देखकर डॉक्टरों ने उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एक आरोपी सुनील उरांव की मौत हो गई, वहीं दूसरे आरोपी आशीष उरांव की हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों आरोपी युवकों को जलाए जाने की जानकारी मिलने के बाद उनके गांव वाले लाठी डंडों से लैस होकर लड़की के गांव की ओर निकले। जिन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक लिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें : हसदेव पर सीएम का बड़ा बयान, बोले – सिंहदेव नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल भी नहीं कटेगी