• 05/10/2022

अंबानी परिवार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

अंबानी परिवार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

अनिल अंबानी परिवार को धमकी मिली है. मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल के लैंडलाइन पर अज्ञात नंबर से फोन कर अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. इतना ही नहीं रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. फिलहाल मामले में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है.

मामले में मुंबई पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि कॉल अज्ञात नंबर से आया था. फोन करने वाले ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों का नाम लेकर ये धमकी दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन करने वाले शख्स ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को भी जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस ने कहा है कि घटना में अपराध डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

गौरतलब है कि इसके पहले भी रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल के लैंडलाइन पर फोन आया था. जिसमें शख्स ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

Related post

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत,…

Spread the loveबिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी…
काल के गाल में समाई 8 जिंदगियां, करोड़ों का होटल भी स्वाहा

काल के गाल में समाई 8 जिंदगियां, करोड़ों का…

Spread the loveपटना जंक्शन के पास स्थित एक होटल में गुरुवार सुबह लगी भीषण आग से 8 लोगों की मौत हो…