• 16/07/2022

दही के इन चमत्कारिक गुणों से क्या आप हैं वाकिफ ?

दही के इन चमत्कारिक गुणों से क्या आप हैं वाकिफ ?
Spread the love

द तथ्य डेस्क।  भारतीय खानपान में प्राचीन समय से ही दही का विशेष महत्व रहा है। कई औषधीय गुणों से भरपूर दही जहां खाने में स्वादिष्ट होता है तो वहीं इसके गुणों से हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। इसके औषधीय गुणों का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि भारतीय संस्कृति में जहां इसे खाने में उपयोग किया जाता है तो वहीं वैदिक पूजापाठ में भी इसका भरपूर प्रयोग किया जाता है। प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक प्रदान करने वाले इस बहुउपयोग पदार्थ के कई अन्य उपयोग भी होता है।

इंफेक्शन में प्रयोग :

शरीर में जहां इंफेक्शन हुआ है वहां रूई की मदद से दही लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। दिन में कम से कम 2 से 3 बार इसे लगाएं। बहुत जल्द आराम मिलेगा।

दही में टी-ट्री ऑयल की दो से तीन बूंदे मिलाकर फंगल इंफेक्शन वाली जगह लगाएं। टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो इंफेक्शन दूर करने का काम करते हैं। इस मिक्सचर को इंफेक्शन वाली जगह पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह धोएं। महज दो से तीन दिनों के अंदर ही असर दिखने लगेगा।

लहसुन तो फंगल इंफेक्शन दूर करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसकी कुछ कलियां पीस लें और इसे दही में मिक्स करके लगाएं।

दही में थोड़ा सा कपूर पीस कर मिक्स करें फिर इसे संक्रमण वाली जगह पर लगाकर हल्का मसाज करें। दही में आप एलोवेरा जेल भी मिक्स कर सकते हैं।

फंगल इंफेक्शन की समस्या दूर करने के लिए डाइट में भी दही शामिल करें। दही को स्मूदी, रायता या फिर फलों या सीड्स के साथ मिक्स करके खाया जा सकता है। रात में दही खाना अवॉयड करें।

इसे भी पढ़ें : अमेजन जंगल की बेतहाशा कटाई : ब्राजील ने 6 माह में ही न्यूयॉर्क से 6 गुना बड़ा इलाका काट डाला

 

Related post

किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो यूरिया और डीएपी,सुधरी मिट्टी की सेहत और बढ़ा उत्पादन

किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो…

Spread the loveरायपुर :- बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुडेलिया के प्रगतिशील किसान हीरा सिंग ध्रुव क्षेत्र के…
ब्रेकिंग : बहन के लिए मोमोज लेने गए थे 2 भाई, रास्ते में हो गई मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार

ब्रेकिंग : बहन के लिए मोमोज लेने गए थे…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बहन के लिए मोमोज लेकर लौट…
CG – स्कूली छात्र की हत्या : साथी ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG – स्कूली छात्र की हत्या : साथी ने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां स्कूली…