- 04/04/2024
शराब घोटाले में फिर बड़ी गिरफ्तारी, एक दिन पहले ही कोर्ट से मिली जमानत

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। इस घोटाले में अरविंद सिंह को फिर से गिरफ्तार किया गया है।
एक दिन पहले ही अरविंद सिंह को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से छूटने के बाद ACB/EOW की टीम ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल टीम अरविंद सिंह से गोपनीय जगह पर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर जेल में बंद 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के आरोपित अरविंद सिंह को मिली सशर्त जमानत मिली थी। अरविंद सिंह को एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत मिली थी। हाईकोर्ट बिलासपुर में जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू की कोर्ट ने जमानत आदेश जारी किया है।





