• 17/01/2023

भिलाई नगर निगम को 2 साल बाद मिला नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी ने उपनेता औऱ सचेतक की भी की घोषणा, इन्हें दी जिम्मेदारी

भिलाई नगर निगम को 2 साल बाद मिला नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी ने उपनेता औऱ सचेतक की भी की घोषणा, इन्हें दी जिम्मेदारी

Follow us on Google News

भिलाई नगर निगम को आखिरकार दो साल बाद नेता प्रतिपक्ष मिल ही गया। बीजेपी ने पार्षद भोजराज सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। वहीं उपनेता की जिम्मेदारी दया सिंह को दी गई है। जबकि वीणा चंद्राकर सचेतक बनाई गई हैं। भोजराज सिन्हा वार्ड नंबर 17 से पार्षद हैं। दया सिंह वार्ड 44 और वीणा चंद्राकर वार्ड 41 से पार्षद हैं।

आपको बता दें भिलाई नगर निगम में गुटबाजी की वजह से पिछले 2 साल से नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति अटकी पड़ी थी। बीजेपी पार्षद बगैर नेता प्रतिपक्ष के सामान्य सभा की बैठकों में भाग ले रहे थे।