• 01/06/2022

बड़ी कार्रवाई : 50 लाख के हीरों के साथ 2 गिरफ्तार, तस्करी कर ले जा रहे थे ओडिशा

बड़ी कार्रवाई : 50 लाख के हीरों के साथ 2 गिरफ्तार, तस्करी कर ले जा रहे थे ओडिशा

Follow us on Google News

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हीरा तस्करी कर ले जाते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 745 नग हीरा बरामद किया है। जिसकी कीमत 50 लाख बताई जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम विप्लव और खोकन है। जो कि ओडिशा के नवरंगपुर स्थित बारसुंडी टोला के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों ने खुद को रिश्ते में पिता पुत्र बताया।

इसे भी पढ़ें : अयोध्या : राम मंदिर के गर्भगृह की CM योगी ने रखी पहली शिला, कहा- 500 साल की तड़पन होगी दूर

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पायलीखंड खदान से अवैध तरीके से हीरे हासिल कर दो लोग उसे बेचने ओडिशा जा रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी। इसी बीच बताए गए हुलिए के अनुसार पुलिस को दो लोग स्कूटी पर नजर आए। पुलिस की नाकेबंदी देखकर आरोपी गाड़ी को घुमाकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने 745 नग हीरे बरामद किए। जिनकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : मिशन 2023 के लिए कांग्रेस का यह है 50-50 फार्मूला, नवसंकल्प शिविर में मंथन जारी