• 31/07/2022

एनआईए की बड़ी कार्रवाई: देवबंद के मदरसे से एक छात्र को लिया हिरासत में, आतंकी संगठन से कनेक्शन का है आरोप

एनआईए की बड़ी कार्रवाई: देवबंद के मदरसे से एक छात्र को लिया हिरासत में, आतंकी संगठन से कनेक्शन का है आरोप
Spread the love

द तथ्य डेस्क। एनआईए ने आज रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देवबंद के मदरसे में दबिश देकर एक छात्र को हिरासत में लिया है। छात्र पर आरोप है कि वह आतंकियों के एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा हुआ है और उनके लिए ट्रांसलेशन का काम करता है। छात्र को हिरासत में लेने के बाद एनआईए की टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

इसके साथ ही एनआईए ने आज यूपी के अलावा एमपी, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी कई जगहों पर दबिश दी है। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के ठीक पहले एनआईए की इस कार्रवाई से देवबंद एक फिर से सुर्खियों में है। बीते एक माह के अंदर देवबंद में एनआईए की ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इसके पहले 23 जून को मदरसा जकरिया से रोहिंग्या छात्र मुजीबुल्लाह को पकड़ा था।

इसे भी पढ़ें : 1034 करोड़ का घोटाला : अब इस दिग्गज नेता पर गिरी ईडी की गाज

जानकारी के मुताबिक आज सुबह-सुबह एनआईए की टीम देवबंद के एक मदरसे में दबिश दी और यहां से एक संदिग्ध युवक जिसका नाम फारूक बताया जा रहा है, उसे हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता के बेटे ने चलाई गोली और हो गई एक मासूम की मौत

सूत्रों की माने तो पकड़ा गया फारूख कर्नाटक का रहने वाला है। संदिग्ध युवक आतंकी संगठन के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा है। एनआईए की इस औचक कार्रवाई की भनक पुलिस तक को नहीं लगी। इस संबंध में सहारनपुर पुलिस के अधिकारियों ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है। सूत्रों की माने तो एनआईए संदिग्ध युवक को लेकर अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : 4 महीने की बारिश 29 दिन में ही बरस पड़ी, टूटा 11 साल का रिकार्ड

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…