• 10/09/2022

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इन दो IAS अधिकारियों की हो सकती है गिरफ्तारी! ED ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांगी रिमांड, यह है मामला

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इन दो IAS अधिकारियों की हो सकती है गिरफ्तारी! ED ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांगी रिमांड, यह है मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नान घोटाले मामले के दो प्रमुख आरोपी और IAS अधिकारी अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED)  ने मामले में पूछताछ के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दोनों आरोपियों की रिमांड मांगी है। इसके साथ ही ईडी ने अपनी याचिका में मामले को छत्तीसगढ़ से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है। मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी।

यह है मामला

आपको बता दें साल 2015 में पीडीएस में 36 हजार करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया था। ईओडब्ल्यू और एसीबी ने 12 फरवरी साल 2015 को 28 जगहों पर छापामार कार्रवाई की थी। यह छापा  मार कार्रवाई नान के अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकाने पर की गई थी। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये नगद बरामद किए गए थे। इसके साथ ही भ्रष्टाचार से संबंधित कई दस्तावेज, डायरी और हार्ड डिस्क बरामद किया गया था। इस पूरे मामले में नान के एमडी अनिल टुटेजा और खाद्य सचिव डॉ आलोक शुक्ला को भी आरोपी बनाया गया था।

ED की एन्ट्री

इस पूरे मामले में जनवरी साल 2019 में ईडी ने आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। दो महीने बाद ईडी ने नोटिस जारी कर दोनों आरोपियों से दिल्ली में तीन दिन तक पूछताछ की थी। जिसके बाद गिरफ्तारी की आशंका से दोनों IAS अधिकारियों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। दोनों अधिकारियों को राहत देते हुए हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी थी।

डॉ आलोक शुक्ला रिटायर साल 2020 में रिटायर हो गए हैं लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें संविदा नियुक्ति दी है। आलोक शुक्ला वर्तमान में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, रोजगार मिशन के सीईओ के पद पर पदस्थ हैं। वहीं अनिल टुटेजा उद्योग विभाग के सचिव पद पर पदस्थ हैं।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : डी पुरंदेश्वरी को बीजेपी ने हटाया, इन्हें सौंपा गया प्रदेश प्रभारी की कमान, नड्डा के साथ कर रही थीं बैठक और आ गया आदेश

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर: राहुल गांधी होंगे कांग्रेस के अध्यक्ष? चुनाव लड़ने को लेकर कह दी ये बड़ी बात…

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री ने CM भूपेश को दी नसीहत, कहा- ये कांग्रेस और उनके लिए अच्छा नहीं होगा

इसे भी पढ़ें : पानी मांगने की सजा: शिक्षक दिवस पर स्कूल संचालक ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई, अब VIDEO हो रहा वायरल

Related post

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर में रखा जाएगा

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस विक्रम नाथ की…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
रॉबर्ट वाड्रा लैंड स्कैम: IAS अशोक खेमका ने उजागर की थी गड़बड़ी, कांग्रेस सरकार ने तत्काल किया था तबादला, जानें पूरा मामला विस्तार से

रॉबर्ट वाड्रा लैंड स्कैम: IAS अशोक खेमका ने उजागर…

Spread the loveहरियाणा के शिकोहपुर लैंड डील घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के घेरे…