- 12/01/2025
नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़, 3 माओवादियों के मारे जाने की खबर.. गोलीबारी जारी


छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों औऱ सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा और कोरंजेड के जंगलों में सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों द्वारा 3 माओवादियों को मार गिराए जाने की खबर है।
बताया जा रहा है कि इंटेलीजेंस को बंदेपारा- कोरंजेड के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया।
सर्चिंग के दौरान जैसे ही फोर्स रविवार सुबह जंगल में पहुंची, वैसे ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालकर नक्सलियों के गोलीबारी का जवाब दिया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। माना जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में औऱ भी इजाफा हो सकता है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।