• 04/08/2022

बीजेपी सांसद ने नहीं पहना हेल्मेट, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 41 हजार का चालान, ट्वीट कर मांगी माफी

बीजेपी सांसद ने नहीं पहना हेल्मेट, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 41 हजार का चालान, ट्वीट कर मांगी माफी
Spread the love

बीजेपी सांसद को यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का 41 हजार का चालान काटा है। चालान कटने के बाद मनोज तिवारी ने नियमों के उल्लंघन के लिए माफी मांगी है।

दरअसल केन्द्र सरकार द्वारा आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान चलाए जाने का ऐलान किया है। अभियान के तहत सभी राज्यों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान की तैयारी को लेकर बीजेपी ने बुधवार को दिल्ली में तिरंगा रैली निकाली। रैली में बीजेपी के कई सांसद और केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए।

इस दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बगैर हेलमेट के सिर पर हेल्मेट की जगह भगवा गमछा लपेटे हुए थे और बुलट दौड़ा रहे थे। सांसद जिस बुलट में सवार थे उसका न तो पॉल्यूशन सर्टिफिकेट था और न ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट। लिहाजा दिल्ली पुलिस ने सांसद मनोज तिवारी का 41 हजार रुपये का चालान काट दिया।

चालान कटने के बाद सांसद महोदय को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने ट्वीट करते हुए हेल्मेट नहीं पहनने के लिए माफी मांगी और कहा कि बगैर हेल्मेट पहने दो पहिया वाहन न चलाएं।

इसे भी पढ़ें : रिसर्च में खुलासा : ज्यादा पीते हैं ये ड्रिंक तो हो सकता है मोतियाबिंद का खतरा

इसे भी पढ़ें : Snake Lover : सांपो से प्यार करना पड़ गया शख्स को महंगा, 18 फीट पालतू अजगर ने ऐसे ले ली जान

इसे भी पढ़ें : बिंदी को फैशन मानने की न करें भूल इनके फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

इसे भी पढ़ें : सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की मौत के बाद अमेरिका ने जारी की वैश्विक चेतावनी, जानिए क्या कहा

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत,…

Spread the loveबिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी…