• 28/04/2024

महादेव बेटिंग एप मामले में बॉलीवुड एक्टर गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दबोचा

महादेव बेटिंग एप मामले में बॉलीवुड एक्टर गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दबोचा
Spread the love

बहुचर्चित महादेव बेटिंग एप मामले में बॉलीवुड एक्टर साहिल खान की गिरफ्तारी हुई है। साहिल खान को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है। साहिल पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई के माटुंगा पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था।

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने रविवार को सट्टेबाजी वेबसाइट चलाने और उसके प्रमोट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक्सक्यूजी और स्टाइल फेम एक्टर साहिल पिछले कुछ दिनों से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। आखिरी बार साहिल खान 2022 में रिलीज हुई फिल्म देहाती डिस्को में नजर आए थे।

मुंबई से फरार था साहिल

जानकारी के मुताबिक बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर साहिल खान मुंबई छोड़कर फरार हो गया था। लगभग 40 घंटे पीछा करने पर पुलिस ने साहिल को पकड़ लिया। साहिल खान बार बार अपना लोकेशन बदलता रहा था।

गौरतलब है ED  महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जांच कर रही है, वहीं मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है। इसी क्रम मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लगातार लोकेशन बदल रहे साहिल खान को गिरफ्तार करने में सफल हुई।

Related post

CG BREAKING; महादेव सट्टा एप मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन: खुद को पत्रकार बताने वाले सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार

CG BREAKING; महादेव सट्टा एप मामले में पुलिस का…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 2 कथित पत्रकारों को गिरफ्तार…
अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी, नौकरी से धोना पड़ सकता है हाथ…पढ़िए पूरी खबर

अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी,…

Spread the loveअगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं और छत्तीसगढ़ में काम करते हैं तो संभल जाइए। क्योंकि बिना सूचना के…
महादेव सट्टा एप में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पुणे से 26 आरोपी गिरफ्तार, 30 करोड़ की बेटिंग का खुलासा

महादेव सट्टा एप में अब तक की सबसे बड़ी…

Spread the loveमहादेव सट्टा एप मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। रायपुर पुलिस ने पुणे से 26 आरोपियों…