• 16/11/2022

BREAKING : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी की प्रत्याशी की घोषणा, इन्हें उतारा मैदान में

BREAKING : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी की प्रत्याशी की घोषणा, इन्हें उतारा मैदान में
Spread the love

बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने यहां से सविता मंडावी को टिकट दिया है। यहां उनकी टक्कर बीजेपी के ब्रम्हानंद नेताम से होगी।

जानकारी के मुताबिक कल सुबह 11 बजे भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।

सविता मंडावी विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और विधायक रहे मनोज मंडावी की पत्नी हैं। मनोज मंडावी का पिछले महीने हार्ट अटैक से देहांत होने के बाद यह सीट खाली थी। जिस पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

सावित्री मंडावी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सरकारी स्कूल में व्याख्याता के पद पर थीं। उपचुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी से अपना इस्तीफा दे दिया था। इससे माना जा रहा था कि भानुप्रतापपुर से वही कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी।

आपको बता दें भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 10 नवंबर से नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। यहां 5 दिसंबर को मतदान होना है। वहीं 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related post

Aaj ka Panchang 18 October 2026: आज की जाएगी मां महागौरी की उपासना, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka Panchang 18 October 2026: आज की जाएगी…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…
Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: मेष, वृषभ और…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 October 2026: 18 अक्टूबर 2026 का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…
रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…