• 26/07/2022

छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मंत्री गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं को भी ले गई पुलिस

छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मंत्री गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं को भी ले गई पुलिस
Spread the love

द तथ्य डेस्क। राजधानी रायपुर में आज दिन भर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। दरअसल आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के विरोध में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था। घेराव के लिए निकले भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर जोर-आजमाइश चली। इसके बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मंत्रियों भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ेंः BIG BREAKING : राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, बोले – हमें गिरफ्तार करके भी चुप नहीं करा पाओगे

पंडरी मुख्य मार्ग में भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के निकट भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में जमा होते गए। भाजपा का कहना है कि प्रदेश में जिस तरह से अपराधी बढ़ रहे हैं इससे लगता है कि छत्तीसगढ़ में कानून नाम की चीज नहीं बची है। भाजपाईयों को रोकने के लिए पुलिस ने यहां बैरिकेटिंग कर रखी थी। प्रदर्शन शुरू होने के बाद भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा की ओर आगे बढ़ने लगे। इसी बीच पुलिस के साथ झूमाझटकी शुरू हो गई। धक्का-‘मुक्की करते हुए नेता आगे बढ़े और 12 फीट ऊंचे बैरिकेड को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया और बैरिकेड पर जाकर चढ़ गए। भाजयुमो के कार्यकर्ता यहीं से नारेबाजी करने लगे।

इसे भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में 200 करोड़ का डामर घोटाला, हाईकोर्ट ने शासन को दिया ये आदेश

सड़क पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी नारेबाजी कर रहे थे। समर्थकों के साथ मौजूद इन नेताओं ने विधानसभा की तरफ कदम बढ़ाए तो पुलिस ने रोका। कुछ देर बाद राजेश मूणत सड़क पर बैठ गए। इनके साथ समर्थक भी सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। इससे माहौल थोड़ी देर के लिए अशांत हो गया। पुलिस अधिकारियों ने राजेश मूणत को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जगह से नहीं उठे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इसके साथ ही समर्थकों को भी पकड़कर बसों में बिठाकर मौके से रवाना कर दिया। करीब 1 घंटे तक चले जबरदस्त हंगामे के बाद पुलिस ने आखिरकार पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित भाजपा के करीब 500 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ेंः करोड़ों का अनुदान : फिर भी छत्तीसगढ़ में भूख से 8 बच्चों की मौत, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…