• 08/09/2022

दर्दनाक सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को कार ने रौंदा, मौके पर 3 की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को कार ने रौंदा, मौके पर 3 की हुई मौत
Spread the love

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं.

दरअसल, घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की है. यहां वाराणसी-मऊ हाईवे पर गुरुवार भोर में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर टहलते लोगों को रौंद दिय. हादसे में मिठ्ठापारा गांव निवासी अच्छेलाल यादव, विनोद यादव और दिवाकर की मौत हो गई. वहीं दो लोग मामूली चोटिल होकर बाल-बाल बच गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया.

गौरतलब है कि वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन होने के चलते रोजाना सुबह लोग इस पर टहलते हैं. इसी क्रम में गुरुवार को सुबह हाइवे पर वाराणसी की ओर जा रही तेज गति कार अनियंत्रित होकर टहलते लोगों को रौंद दिया, जिससे दो लोग सड़क पर जा गिरे, जबकि एक विनोद कार के बोनट में फंस गए. इसके बाद कार दाहिने तरफ डिवाइडर से टकराकर रुक गई. गंभीर चोट आने से मौके पर ही तीनों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: बड़ा हादसा: 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 10 की दर्दनाक मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Related post

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में…

Spread the loveअसम के करीमगंज में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। NH…
तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा खरौद में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां ईंट से भरे माजदा वाहन ने…
कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की…

Spread the loveराजस्थान के अनूपगढ़ में शुक्रवार को रायसिंह नगर से सलेमपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से…