• 18/07/2022

शिवनाथ नदी की तेज धार में बह गई कार, सवार 5 लोगों का अब तक नहीं मिला सुराग

शिवनाथ नदी की तेज धार में बह गई कार, सवार 5 लोगों का अब तक नहीं मिला सुराग
Spread the love

दुर्ग/रायपुर। बीती रात शिवनाथ नदी पार करने का प्रयास कर रहे कार सवार 4-5 लोगों के बह जाने की सूचना है। पुलिस व गोताखोर का दल लगातार कार सवार लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। पुलिस 3 बोट के सहारे पूरी नदी को छान रही है तो वहीं गोताखोर भी लगातार छानबीन कर रहे हैं, मगर अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़ें: बिलासपुर हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे दो नए जज, सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी

जानकारी के अनुसार कल देर रात करीब 12.30 बजे अंजोरा से दुर्ग की ओर आ रही एक कार शिवनाथ नदी के पास आकर रूकी। मुख्य पुल की ओर न जाकर कार चालक ने वाहन छोटी पुल की ओर मोड़ दिया। शिवनाद नदी के उफान पर होने के कारण पुलिस व जिला प्रशासन की टीम ने पुरानी छोटी पुल को बेरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया था। इसके बाद भी कार सवार इसी रास्ते आगे क्यों बढ़ें यह पता नहीं चल पाया है।

नदी किनारे ईंट भट्ठे में काम करने वाले कुछ लोगों ने भी पुलिस को बताया कि नदी में बहाव काफी तेज होने के कारण पुलिस ने इस मार्ग को बंद कर दिया था। रात में एक कार आकर रूकी और इसमें से तीन-चार लोग बाहर निकले। इन लोगों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट्स को हटाकर कार जबरन नदी के तेज बहाव में ले गए और नदी के तेज बहाव के चलते कार नदी में बह गई।

इसे भी पढ़ें: यहां यात्री बस रेलिंग तोड़ गिरी नदी में, अब तक 13 सवार शव बरामद

पुलिस को देर रात ही इस हादसे की सूचना मिल गई थी। मगर रात में सर्च ऑपरेशन संभव न होने के कारण आज सुबह 6 बजे से कार सवारों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने गोताखोरों की कई टीम को नदी में उतारा है, लेकिन किसी भी गोताखोर को अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने 3 मोटर बोट मंगाकर नदी के बहाव वाले दिशाओं में भी अपनी खोजबीन जारी रखी है, लेकिन अब तक पुलिस को भी सफलता नहीं मिल पाई है।
इसे भी पढ़ें: इस विधायक ने राष्ट्रपति चुनने सबसे पहले किया मतदान

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…