• 06/03/2023

CG Budget: CM भूपेश ने पेश किया अंतिम बजट, 3 नए मेडिकल कॉलेज, चलेगी लाइट मेट्रो, आंगनबाड़ी, होमगार्ड, सफाईकर्मी, रसोईयो के मानदेय में वृद्धि, पढ़िए प्रमुख घोषणाएं

CG Budget: CM भूपेश ने पेश किया अंतिम बजट, 3 नए मेडिकल कॉलेज, चलेगी लाइट मेट्रो, आंगनबाड़ी, होमगार्ड, सफाईकर्मी, रसोईयो के मानदेय में वृद्धि, पढ़िए प्रमुख घोषणाएं
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। चुनावी साल होने की वजह से बजट में आज जनता पर किसी भी तरह का कोई नया कर नहीं लगाया गया। बजट में स्वास्थ्य शिक्षा को लेकर बड़ी घोषणाएं की गई है। मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में नवीन मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, रसोईयों के मानदेय में वृद्धि की गई है।

Also Read: होली पर मंडरा रहा भद्रा का साया, होलिका दहन 6 या 7 को? जानिए क्या है शुभ मुहूर्त 

ग्रामीण क्षेत्र एवं सामाजिक सुरक्षा

1) शिक्षित बेरोजगारों को ₹2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता
2) राजीव गांधी किसान न्याय योजना (₹ 6800 करोड़)
3) राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नगर पंचायत क्षेत्रों के लिये विस्तार
4) सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में 43% की वृद्धि (प्रतिमाह ₹500)
5) मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (₹38 करोड़)

पत्रकार गृह निर्माण ऋण अनुदान योजना अंतर्गत ब्याज अनुदान ₹50 लाख

Also Read: IMD Alert: होली से पहले CG सहित इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR सहित देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

शहरी क्षेत्र

1. नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना ₹1000 करोड़

2. दुर्ग से नवा रायपुर के लिये लाइट मेट्रो सेवा

3. नगरीय क्षेत्र में औद्योगिक पार्क ₹50 करोड़

4. कोरबा में नवीन ताप विद्युत गृह ₹25 करोड़

Also Read: OPS पर बड़ा अपडेट: मोदी सरकार ने लागू की Old Pension Scheme! ऐसे मिलेगा फायदा 

शिक्षा एवं स्वास्थ्य

1. 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ₹807 करोड़
2. राज्य में 4 नवीन चिकित्सा महाविद्यालय ₹200 करोड़
3. डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना ₹990 करोड़

Also Read: अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान घायल, पसलियों में चोट.. सांस लेने में दिक्कत, जानें कैसा है उनका स्वास्थ्य 

मानदेय में वृद्धि

1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रू. 10,000 प्रतिमाह
2. मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रू. 7500 प्रतिमाह
3. आंगनबाड़ी सहायिका हेतु रू. 5000 प्रतिमाह
4. मितानीनों के लिए रू. 2200 अतिरिक्त प्रतिमाह
5. ग्राम कोटवारों के लिए सेवा भूमि के आधार पर रू. 3000, रू. 4500 रू. 5500, रू. 6000 प्रतिमाह
6. ग्राम पटेलों के लिए रू. 3000 प्रतिमाह
7. मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत रसोईयों हेतु रू. 1800 प्रतिमाह
8. विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों हेतु रू. 2800 प्रतिमाह
9. होमगार्ड जवानों हेतु न्यूनतम रू. 6,300 से अधिकतम रू. 6,420 प्रतिमाह
10. स्वावलंबी गोठानों की संचालन समिति के अध्यक्ष हेतु रू. 750 एवं अशासकीय सदस्यों हेतु रू. 500 प्रतिमाह

ये महत्वपूर्ण घोषणाएं

नवा़ रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो।

मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में नवीन मेडिकल कॉलेज।

उद्यानिकी प्रयोगों के प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर में सेंटर ऑफ एक्सलेंस की होगी स्थापना।

5 नए जिलों में उप-संचालक कृषि कार्यालय की स्थापना।

धमधा में शास बीज प्रसंस्करण केंद्र हेतु प्रावधान।

पशु चिकित्सा दतरेंगा रायपुर में राज्य पशु चिकित्सा के लिए प्रावधान।

मनेंद्रगढ़ जांजगीर कवर्धा और गीदम में नए मेडिकल कॉलेज

नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी की घोषणा

रायपुर में खुलेगी विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी

कुनकुरी में एडवेंचर स्पोर्ट सेंटर की घोषणा

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिए 25 cr का प्रावधान

मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत पहुँचमार्ग निर्माण के लिए 150 करोड़ का प्रावधान।

ग्रामीण मार्गों के निर्माण (नाबार्ड से) में 150 करोड़ का प्रावधान।

खारुन नदी पर रिवर फ्रंट के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।

तेलीबांधा फ्लाई ओवर निर्माण के लिए राशि का प्रावधान।

राम वन गमन पथ के लिए 2 cr का प्रावधान

रायपुर के शारदा चौक से तात्यापारा तक सड़क चौड़ी करण में लिए 10 cr का प्रावधान

प्रदेश के चयनित अंग्रेजी महाविद्यालयों महासमुन्द, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़ में 4 महाविद्यालय भवन निर्माण का प्रावधान।

23 नवीन महाविद्यालयों की स्थापना का प्रावधान।

राज्य रिसर्च फैलोशिप योजना प्रारंभ की जाएगी।

सिरपुर विकास प्राधिकरण के लिए 5 करोड़ का प्रावधान।

नवा रायपुर एयरपोर्ट के पास, एयरोसिटी के लिए 2 करोड़ का प्रावधान।

36 शासकीय ITI संस्थानों के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।

Also Read: CG Murder: दिल्ली की श्रद्धा और निक्की यादव की तरह छत्तीसगढ़ में पत्नी की बर्बर हत्या, शव के 6 टुकड़े कर पानी की टंकी में छिपाया

कृषि एवं किसान कल्याण

ऽ मुख्यमंत्री ने बजट में कहा कि हमने “धान का कटोरा के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ राज्य को हमने “धन का कटोरा होने का गौरव दिलाया है। खरीफ 2017 में 12 लाख किसानों से उपार्जित 57 लाख मीट्रिक टन धान की तुलना में खरीफ 2022 में 23 लाख 42 हजार किसानों से 107 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जित किया गया है। इस प्रकार विगत 04 वर्षों के दौरान धान विक्रय करने वाले किसानों की संख्या में 11 लाख 42 हजार की वृद्धि एवं उपार्जित धान की मात्रा में 50 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि दर्ज की गयी है।

ऽ खरीफ 2022 के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत 26 लाख 41 हजार किसानों द्वारा 34 लाख 06 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे का पंजीयन कराया गया है। इन किसानों को आदान सहायता राशि वितरण हेतु वर्ष 2023-24 के बजट में 06 हजार 800 करोड़ की राशि का प्रावधान है।

ऽ गन्ना उत्पादक किसानों को भी प्रति वर्ष प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए 60 करोड़ का प्रावधान है।

ऽ नवा रायपुर, अटल नगर में 60 करोड़ की लागत से कृषि एवं किसान कल्याण भवन के निर्माण हेतु प्रावधान है।

ऽ किसानों को गुणवत्तायुक्त रासायनिक एवं जैविक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राजनांदगांव एवं रायगढ़ जिले में नवीन उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला की स्थापना की जायेगी। रायपुर स्थित प्रयोगशाला के लिए अतिरिक्त सेटअप सृजन करने का प्रावधान है।

ऽ रासायनिक एवं जैविक कीटनाशकों के गुणवत्ता परीक्षण हेतु रायपुर में नवीन प्रयोगशाला की स्थापना का प्रावधान है। इन सभी प्रयोगशालाओं को एन.ए. बी.एल. से सम्बद्धता दिलाने हेतु पृथक से बजट भी रखा गया है।

ऽ उद्यानिकी से संबंधित आधुनिक तकनीकों के प्रदर्शन हेतु नवा रायपुर, अटल नगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स की स्थापना की जायेगी। इसके लिए नवीन मद में 02 करोड़ 51 लाख का प्रावधान है।

ऽ विकासखंड मुख्यालय गंडई में कृषकों को उद्यानिकी फसलों की गुणवत्तापूर्ण पौध रोपण उपलब्ध कराने हेतु हाईटेक नर्सरी एवं छुईखदान में पान अनुसंधान केन्द्र की स्थापना एवं भवन निर्माण हेतु नवीन मद में 02 करोड़ 50 लाख का प्रावधान है।

ऽ राजपुर विकासखंड धमधा में शासकीय बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र की स्थापना हेतु नवीन मद में 01 करोड़ 57 लाख का प्रावधान है।

ऽ सीड लॉ एन्फोर्समेन्ट के लिए रायपुर में नवीन प्रयोगशाला की स्थापना की जायेगी।

ऽ 05 नये जिलों में उप संचालक, कृषि कार्यालय की स्थापना तथा दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, दुर्ग एवं मुंगेली में अनुविभागीय अधिकारी, कृषि कार्यालय की स्थापना की जायेगी।

Also Read: बड़ा खुलासा: CG की जेल बनी ऐशगाह, मोबाइल से लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध, केन्द्रीय जेल के अंदर से चल रहा नशे का साम्राज्य

Also Read: पुरुषों को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, 2 साल की ले सकेंगे छुट्टी, नोटिफिकेशन जारी

 

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…