• 02/11/2023

‘जहां कांग्रेस वहां विकास नहीं’, पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले- आदिवासी-पिछड़ों के हितों की रक्षा करना हमारा संकल्प

‘जहां कांग्रेस वहां विकास नहीं’, पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले- आदिवासी-पिछड़ों के हितों की रक्षा करना हमारा संकल्प

Follow us on Google News

विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंचे। यहां एक आमसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान जमकर भ्रष्टाचार और घोटाला करने का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ को टॉप राज्यों में लाने का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प छत्तीसगढ़िया पहचान को सशक्त करने का है। बीजेपी का संकल्प हर गरीब आदिवासी और पिछड़ों के हितों की रक्षा करना है, छत्तीसगढ़ को टॉप राज्यों में लाने का है है। कांग्रेस और विकास में 36 का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस रहेगी वहां विकास हो ही नहीं सकता।

ये चुनाव विधायक मंत्री का नहीं बच्चों के भविष्य चुनने का

कल ही छग ने अपना स्थापना दिवस मनाया है। छग के लोगों औऱ भाजपा ने साथ मिलकर छग का निर्माण किया। कितनी ही चुनौतियों से लड़ते हुए छग में नई व्यवस्था बनाई। दिल्ली में जब तक कांग्रेस की सरकार रही तब तक यहां की भाजपा की सरकार से दुश्मनी निकालती रही।

ये चुनाव विधायक मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है। बल्कि ये आप के भविष्य, आपके बच्चों के भविष्य का फैसला करने का चुनाव है।

पांच सालों में कांग्रेस के नेताओं का विकास हुआ

आपने बीते 5 साल में कांग्रेस सरकार की नाकामी देखी है। इन पांच वर्षों में कांग्रेस के नेताओं की कोठियां उनके बंगले उनकी कारें। इन्ही का विकास हुआ है। इन पांच वर्षों में कांग्रेस नेताओं के बच्चों औऱ उनके रिश्तेदारों को ही फायदा हुआ है। कांकेर बस्तर के दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों को क्या मिला।

छग के लोगों को कांग्रेस ने टूटी फूटी सड़के दी है कांग्रेस ने बीमार बदहाल अस्पताल स्कूल दिए हैं। कांग्रेस ने घूस खोरी का रिकॉर्ड बनाया है। नौकरियां में बंदरबांट, हत्या हिंसा ही मिला है।

गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और आपके भविष्य दोनों की चिंता करते हैं इसलिए बीते 9 वर्षों के दौरान केन्द्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई है उनका लक्ष्य एक ही रहा है गरीब और आदिवासी का कल्याण। झुग्गी झोपड़ी और कच्चे मकान का जीवन कितना कठिन होता है य़ह मैं भलीभांति जानता हूं। इसलिए हमने गरीबों के लिए पक्के घरों की योजना बनाई।

अभी तक देश में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर मिल चुका है। छग के लाखों गरीब परिवार के लिए लाखों घर बनाना तय है। मैं आप से वादा करता हूं। जैसे-जैसे परिवार बढ़ते जा रहे हैं। उनको और मकान की जरुरत पड़ती है उनके लिए भी मोदी मकान बनवाएगा।

पक्के घर की गारंटी

यहां गरीब का घर बनने में कांग्रेस रोड़ा अटकाती है। उनको चिंता है कि गरीब का घर बन जाएगा तो मोदी का जयकार करेगा। वादा करता हूं मोदी की गारंटी है छग में भाजपा सरकार बनने के बाद पीएम आवास योजना का कार्य और तेज किया जाएगा। गरीब आदिवासी दलित पिछड़ों के पास जिनके पास मकान नहीं है उन्हें पक्का घर मिलेगा ये मोदी की गारंटी है।

कोरोना के समय दुनिया में खाने का संकट पैदा हो गया। भाजपा सरकार ने आप के लिए मुफ्त राशन की योजना बनाई लेकिन छग की सरकार ने उसमें भी घोटाला कर दिया।

मोदी को आपके स्वास्थ्य की इलाज पर होने वाले खर्च की उतनी ही चिंता है। बस्तर से ही मैने आयुष्मान योजना के तहत गांव-गांव अच्छे अस्पताल बनाने की शुरुआत की थी। हमने नाम रखा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर। लोगों ने उसका नाम ही बदल दिया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर रख दिया। छग में भी बनाए गए हैं।

अस्पताल में गरीब को इलाज को पैसे नहीं देना पड़े। इसके लिए भी योजना चलाई है। छग में 2 करोड़ से अधिक इसके लाभार्थी हैं। लाखों लोग इस योजना के तहत मुफ्त इलाज करा चुके हैं। भाजपा सरकार ने हजारों जन औषिधि केन्द्र खोले हैं। हमने पीएम जीवन ज्योति और सुरक्षा योजना इसलिए बनाई कि गरीब को मुश्कलि वक्त में मदद मिल सके। हम ने अटल पेंशन

हमारे विश्वकर्मा साथी, लोहार, मूर्तिकार, जूते बनाने वाले, कपड़ा धोने वाले जैसे परिवारों की कोई सुध नहीं लेता था। हमने ऐसे परिवारों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत हजारों रुपये की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। ट्रेनिंग, आधुनिक बाजार की व्यवस्था करेंगे। हर वर्ग तक विकास पहुंचे। ये भाजपा की नीति है। तुष्टिकरण किसी का नहीं और विकास से वंचित कोई भी न रहे। यही भाजपा की नीति है।

आदिवासी के बच्चे डॉक्टर इंजीनियर बनेंगे

कांग्रेस ने मुझे भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस मुझे इसलिए गाली देते थे कि मै ओबीसी समाज से आता हूं। इनकी मानसिकता है।  ये हमरी सरकार है जिसने मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृभाषा में हो इसकी व्यवस्था की है। इसका लाभ गरीब, एससी, एसटी, ओबीसी माताओं के संतानों को ही होगा। हमारे बच्चे अंग्रेजी की वजह से पढ़ने में पीछे रह जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भाजपा सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में भी मातृभाषा में पढ़ाई होगी। गांव के गरीब के बेटे बेटी डॉक्टर इंजीनियर बन सकेंगे। यही मेरा सपना है।

घोटाला कर कांग्रेस ने तिजौरी भरी

10 साल पहले केन्द्र में कांग्रेस ने लाखों करोड़ों का घोटाला करके अपनी तिजौरी भर ली थी। अब कांग्रेस केन्द्र में नहीं है इसलिए उनकी तिजौरी खाली हो रही है। जहां कांग्रेस की सरकार है वहां कांग्रेस गरीब से गरीब लोगों को लूट रही है। छग में लूट चलाई जा रही है।

छह में कांग्रेस ने लूट मचा रही है। यहां के मुख्यमंत्री के बारे में कहता है। तीस टके कक्का आपका काम पक्का। ऐसी कांग्रेस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाना है। छघ में अथाह खनिज संपदा है लोहा कोयला। कांग्रेस ने इसका कभी लाभ नहीं लेने दिया। छग से जो खनिज निकलेगा उसका बड़ा हिस्सा इस इलाके में रहने वाले छग के लोगों को भी मिलेगा। जहां से निकलता है वहां के लोगों का हिस्सा है। डीएमएफ बनाया। उसके पैसे भेजे। स्कूल अस्पताल बने लेकिन कांग्रेस के लोगों ने इस पैसे को भी लूट लिए  कांग्रेस जब भ्रष्टाचार करती है तो हर परिवार को नुकसान होता है। आपके बच्चों को भविष्य उजाड़ देते हैं।

250 से ज्यादा गोवर्धन प्लांट फर्जी

कोयला है लेकिन बिजली नहीं मिलती। कांग्रेस के लोग इसमें कमीशन खाते हैं. कांग्रेसको गौमाता से नफरत है। आज बड़ा खुलासा कर रहा हूं। कांग्रेस ने दावा किया है कि यहां उसने 300 से ज्यादा गोवर्धन प्लांट शुरु करवाए जब केन्द्र सरकार ने वेरीफिकेशन करवाया तो 250 से ज्यादा गोवर्धन प्लांट फर्जी है।

कांग्रेस आंकड़ों में हेराफेरी करती है

कांग्रेस केन्द्र सरकार को दिए जाने वाले आंकड़ों में भी हेराफेरी कर रही है। कांग्रेस ने गौमाता के नाम पर भी भ्रष्टाचार किया है।

कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने वायदा पूरा करने के बजाय शराब घोटाला कर दिया। यानि कि इसमें भी कांग्रेस के नेताओं को फायदा हुआ।

पीएससी को कांग्रेस कमेटी का दफ्तर बना दिया

कांग्रेस ने सबसे बड़ा धोखा छग के युवाओं के साथ किया है। भर्तियों से सैकड़ों करोड़ों रुपये कमा लिए। पीएससी को कांग्रेस कमटी का दफ्तर बना लिया। पीएससी में कांग्रेस नेताओं के बच्चों को भर्ती कर लिया। छग को लूटने वाला युवाओं को धोखा देने वाला कितना भी ताकतवर क्यों न हो। जिसने छग को लूटा है, उनको सबकुछ लौटाना होगा। लूटने वाला एक भी बचने वाला नहीं है।

केन्द्र सरकार ने 1 लाख करोड़ का धान खरीदा 

कांग्रेस के नेता कैसे झूठ बोलते हैं, इसका उदाहरण धान की खरीदी है। पिछले नौ सालों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने छग से 1 लाख करोड़ का धान खरीदा है। यहां कांग्रेस सरकार झूठ बोलती है कि उन्होंने खरीदा है। किसानों का पैसा एकाउंट में जमा हो बिचौलियों के जेब में न जाए।

बताओ कका कहां गया मक्का

कांग्रेस के वादे बस्तर में उस मक्का प्लांट की तरह है। सालों पहले मक्का प्लाटं का शिलान्यास किया था। मक्का प्लांट से एथेनाल बनाने का वादा किया था। लेकिन इसको लटका दिया गया। जिन किसानों की जमीन ली गई थी उसकी सुध लेने वाला नहीं। बताओ कका कहां गया हमारा मक्का।

तेंदूपत्ता बोनस देंगे

बीते 5 वर्षों में तेंदू पत्ता संग्राहकों को भी कांग्रेस ने लूटा है। पिछली भाजपा सरकार बोनस देती थी दूसरी सुविधा देती है। उसमें भी ब्रेक लगा दिया। भाजपा सरकार बनते ही तेंदूपत्ते खरीदी का विस्तार किया जाएगा, बोनस दिया जाएगा।

1 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा

भाजपा सरकार बनते ही नए उद्योग आएंगे नई फैक्ट्रियां लगेंगी। जगदलपुर में 24हजार करोड़ के आधुनिक स्टील प्लांट के लोकार्पण का काम किया। कांग्रेस अफवाह फैला रही है। बस्तर में स्टील कारखाना बनाया है, 1 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा।