• 19/10/2023

चुनाव प्रचार में बीजेपी प्रत्याशी का भड़काऊ भाषण और धमकी, केन्द्रीय मंत्री को आयोग ने दिया नोटिस

चुनाव प्रचार में बीजेपी प्रत्याशी का भड़काऊ भाषण और धमकी, केन्द्रीय मंत्री को आयोग ने दिया नोटिस
Spread the love

केन्द्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ के भरतपुर-सोनहत से बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह अपने विवादित बोलों की वजह से लगातार सुर्खियों में है। रेणुका सिंह के इन्हीं बयानों की वजह से उन्हें दूसरी बार आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी हुआ है।

रेणुका सिंह ने कहा था, “मैं वो नेता हूं जो मेरे कार्यकर्ता की एक उंगली काटेगा तो मैं उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूं।” बीजेपी प्रत्याशी के विवादित और भड़काऊ भाषण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी चुनाव आयोग ने बीजेपी प्रत्याशी को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी कर चुका है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 20 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग होगी वहीं 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…