• 12/10/2022

Chhattisgarh ED Raid : ईडी की कार्रवाई में पहले दिन 4 करोड़ कैश, बेहिसाब ज्वैलरी और सोना जब्त

Chhattisgarh ED Raid : ईडी की कार्रवाई में पहले दिन 4 करोड़ कैश, बेहिसाब ज्वैलरी और सोना जब्त
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने इस छापामार कार्रवाई में 4 करोड़ रुपये नगद के साथ ही बेहिसाब जेवरात और सोना भी बरामद किया है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ईडी की टीम ने इस छापेमारी के दौरान बरामद किया है।

मंगलवार को सुबह 5 बजे ED की टीम CRPF के जवानों के साथ प्रदेश के चर्चित कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और कांग्रेस के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, रायगढ़ कलेक्टर और IAS अधिकारी रानू साहू, जेपी मौर्य, समीर विश्नोई, बादल मक्कड़, सनी लुनिया, अजय नायडू के दर्जन भर ठिकानों पर दबिश दी। सुबह-सुबह ईडी के छापे से प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक हल्कों में हड़कंप मच गया।

ईडी ने यह कार्रवाई जून-जुलाई में हुए आयकर विभाग के छापे के बाद की है। सूर्यकांत तिवारी सहित अन्य अधिकारियों के यहां छापे के बाद आयकर विभाग ने 9.5 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नगदी और लगभग 5 करोड़ रुपये आभूषण जब्त करने का खुलासा किया था। वहीं 200 करोड़ रुपये से अधिक के कलेक्शन के सबूत मिलने की बात कही गई थी। इस पूरी कार्रवाई में भी आयकर विभाग को अहम दस्तावेज मिले थे। जिसके बाद प्रदेश में मंगलवार को ईडी की कार्रवाई हुई।

इसे भी पढ़ें : कौन है सूर्यकांत तिवारी जिसके ठिकानों पर IT के बाद ED की रेड पड़ी ? इस वजह से रहा है चर्चा में 

Related post

छापे पर बीजेपी का कांग्रेस का पलटवार, रमन बोले- 4 साल से कोयले की दलाली, ED नहीं तो क्या भारत रत्न आएगा?

छापे पर बीजेपी का कांग्रेस का पलटवार, रमन बोले-…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी के छापे ने प्रदेश में सियासी बवाल मचा दिया है। कांग्रेस…
ED BIG BREAKING : मुख्यमंत्री को ED ने भेजा समन, कल होगी पूछताछ, बढ़ सकती है मुश्किलें

ED BIG BREAKING : मुख्यमंत्री को ED ने भेजा…

Spread the loveकेन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री समन भेजकर तलब किया है। सीएम को ईडी ने पूछताछ के…
BREAKING : सरेंडर के बाद सूर्यकांत तिवारी का बड़ा बयान, बताया जान का खतरा.. ड्रामा या फिर सच ? देखिए VIDEO

BREAKING : सरेंडर के बाद सूर्यकांत तिवारी का बड़ा…

Spread the loveकोल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आऱोपी सूर्यकांत तिवारी को ईडी ने पूछताछ के लिए 12 दिन की रिमांड…