• 22/09/2022

कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए अधिसूचना की जारी, मतदान और परिणाम तक की यहां देखें पूरी डिटेल्स

कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए अधिसूचना की जारी, मतदान और परिणाम तक की यहां देखें पूरी डिटेल्स
Spread the love
कांग्रेस ने नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है. नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे. यदि आवश्यक हो, तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा और उसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा.
कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना आज जारी कर दी गई है. 24 से 30 सितंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 तक किसी भी दिन नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है.

चुनाव प्रभारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का काम 1 अक्टूबर को होगा और जिन उम्मीदवारों के नाम सही पाए जाएंगे उसी दिन शाम तक उनकी सूची भी जारी कर दी जाएगी. 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं.

चुनाव प्रभारी ने बताया कि 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी. वहीं 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक सभी प्रदेश मुख्यालयों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया जाएगा. जबकि पार्टी मुख्यालय में 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी और मतों की गणना का काम पूरा होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: विशेष समुदाय के शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्राओं की कॉपी पर लिखा ‘Meet Me’ और ‘I Love You’

इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर: 10 राज्यों में NIA और ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, PFI के 100 से अधिक कैडर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: पढ़ाई न करने पर हुई नोकझोंक, बड़े भाई ने छोटे की कर दी जमकर पिटाई, फिर हुआ ये…

इसे भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: दादा और चाचा कर रहा था युवती के साथ रेप, ऐसे खुला मामला तो हरकत में आई पुलिस

Related post

चुनाव से पहले कंगाल हुई कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे बोले- केंद्र ने अकाउंट फ्रीज किया

चुनाव से पहले कंगाल हुई कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे बोले-…

Spread the loveदिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का खजाना खाली हो चुका है. चुनाव में अब कुछ हफ्ते ही शेष…
राहुल गांधी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पत्र में लिखा- राजीव के पास भिजवा देंगे

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की मिली धमकी,…

Spread the loveकांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अलग-अलग राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं. वे इस यात्रा के…
सावरकर पर सियासत: राहुल गांधी के बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई नाराजगी, कांग्रेस को सेल्युलर जेल जाकर इतिहास पढ़ने की दी नसीहत

सावरकर पर सियासत: राहुल गांधी के बयान पर नेता…

Spread the loveवीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान पर छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पलटवार किया है.…