• 07/08/2022

कोर्ट ने मंत्री को ठहराया दोषी, सजा सुनाने से पहले ही फाइल लेकर हो गए फरार, पुलिस ने नहीं लिखी FIR

कोर्ट ने मंत्री को ठहराया दोषी, सजा सुनाने से पहले ही फाइल लेकर हो गए फरार, पुलिस ने नहीं लिखी FIR
Spread the love

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के कैबिनेट मंत्री अवैध शस्त्र रखने के मामले में दोषी ठहराए गए हैं। कोर्ट ने मंत्री को जैसे ही सजा सुनाने वाली थी वैसे ही वे वकील की मदद से फाइल लेकर फरार हो गए। शनिवार देर शाम कोर्ट की तरफ से मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाना में तहरीर दी गई है। अदालत की तहरीर के बावजूद पुलिस ने मंत्री के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया। जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले में जांच के बाद FIR दर्ज की जाएगी।

अदालत से फाइल ले कर भागने वाले ये मंत्री है कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा के विधायक राकेश सचान। उनके पास एमएसएमई, खादी, ग्रामीण उद्योग, रेशम उत्पादन और कपड़ा मंत्रालय है। राकेश सचान के खिलाफ 31 साल पहले नौबस्ता थाना में अवैध शस्त्र रखने का अपराध दर्ज हुआ था। इस मामले में शनिवार को कोर्ट का फैसला आना था।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने राकेश सचान को मामले में दोषी करार दिया। जिसके बाद उनके वकीलों ने कोर्ट से अगली तारीख मांगी। कोर्ट ने समय देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वकीलों ने हंगामा शुरु कर दिया। हंगामे के चलते मजिस्ट्रेट अपने कक्ष में चले गए। आरोप है कि इसी बीच मंत्री के वकील ने फाइल मांगी और आदेश की कॉपी लेकर मंत्री भाग गए।

मामले में देर शाम कोर्ट के आदेश पर रीडर ने मंत्री के खिलाफ कोतवाली थाना में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने एसीपी कोतवाली को जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : शराब तस्करों ने पुलिस पर किया तलवार से हमला, चौकी प्रभारी के सिर पर लगे 12 टांके

इसे भी पढ़ें : सरकार की छवि चमकाने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने विभाग ने जारी किया निर्देश, कहा- फेक अकाउंट से करें ट्वीट-रिट्वीट, लाइक और कमेंट

 

Related post

अपनी ही सरकार के खिलाफ BJP के पूर्व सांसद ने खोला मोर्चा, सरकारी आवास अलॉट करने के लिए कही ये बात…

अपनी ही सरकार के खिलाफ BJP के पूर्व सांसद…

Spread the loveएक बार फिर बीजेपी के दिग्गज नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ…
‘क्या रिमोट से चलेंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष’? सवाल पर जानिए क्या था राहुल गांधी का जवाब, RSS और सावरकर पर लगाए ये गंभीर आरोप

‘क्या रिमोट से चलेंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष’? सवाल…

Spread the loveकांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज शनिवार को एक महीना पूरा हो गया है. जिसको लेकर कांग्रेस नेता…
राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू पर कांग्रेस नेता की ऐसी विवादित टिप्पणी, NCW ने भेजा नोटिस

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू पर कांग्रेस नेता की ऐसी विवादित…

Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अधीर रंजन चौधरी के बाद अब कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने विवादित बयान देकर घिर…