• 02/09/2023

Rape: 85 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, ब्लेड से काट दिया होठ, आरोपी गिरफ्तार

Rape: 85 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, ब्लेड से काट दिया होठ, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली में जी20 सम्मेलन से पहले 85 साल की एक बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का रुह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। मामले में दिल्ली पुलिस ने 22 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर अब तक की कार्रवाईयों को लेकर जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि महिला पति की मौत के बाद दिल्ली के शकूरपुर इलाके की एक झुग्गी में अकेले रहती है। आरोपी सुबह 4 बजे के आसपास अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें:  Gang Rape: राखी बांधकर लौट रही सगी बहनों से 10 युवकों ने किया गैंगरेप

दिल्ली महिला आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि बुजुर्ग पीड़िता ने यह भी बताया, “आरोपी ने उसके चेहरे पर मुक्का मारा, उसके होंठ ब्लेड से काट दिए और उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की। पीड़िता के पूरे शरीर और निजी अंगों पर भी चोटें हैं।”

इसे भी पढ़ें: मेट्रो में मास्टरबेट करने लगा युवक, स्पर्म नाबालिग लड़की पर गिराया

आयोग ने दिल्ली पुलिस से एफआईआर की कॉपी के साथ ही आंकड़ों की मांग की है कि क्या दिल्ली पुलिस के पास अकेले रहने वाले सभी बुजुर्गों की सूची है। इस पूरे मामले में महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को 5 सितंबर तक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें: ‘Adult Only’ सीटें होंगी इस एयरलाइन्स में, जानिए क्या रहेगा इसमें

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित बुजुर्ग महिला को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की पहचान नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में रहने वाले आकाश के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त आरोपी नशे में था।

 

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…