• 02/09/2023

अमित शाह ने जारी किया भूपेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र, बोले- भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे

अमित शाह ने जारी किया भूपेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र, बोले- भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे
Spread the love

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया।  इस दौरान शाह सूबे की भूपेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आएंगे भ्रष्टाचार करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे।

राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने 50 बिंदुओ का कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में घपले घोटाले और वादाखिलाफी की सरकार चल रही है। 15 साल तक रमन सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी के मार्ग पर काम किया। 15 साल तक विकास की अविरत यात्रा चली मगर यह भूपेश सरकार लूट खसोट, भ्रष्ट और घोटाले की सरकार चल रही है।

शाह ने कहा आने वाला चुनाव छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का चुनाव है, जनता को तय करना है हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए, या विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। रमन सिंह को चावल वाला बाबा कहा जाता रहा है। केंद्र से भेजे गए चावल का भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार किया। आपने अगर गलत किया तो जांच एजेंसी अपना काम करेगी। क्यों डरते हो ?

शाह ने कहा कि केंद्र से चावल भेजने के बावजूद 15 किलो के बदले 10 किलो अनाज यहां भूपेश बघेल सरकार ने दिया। भूपेश बघेल सरकार ने दुबई भेजकर महादेव ऐप में जुआ सट्टा खेलाकर कौशल उन्नयन का काम किया है। ईडी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। जिसने गड़बड़ी किया है कार्रवाई तो होगी क्यों डरे हैं? हमारे नेता तो नहीं डरे हुए हैं। भूपेश बघेल अगर हिम्मत है तो युवाओं को मेरा जवाब दो। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को चार गुना अधिक पैसा देने का काम किया। 2004 से 2014 तक 77 हजार 800 करोड़ रूपये दिए। 9 साल में 3 लाख करोड़ दिया। 5 साल में घोटाला और भ्रष्टाचार किया। भूपेश सरकार ने अपने विधायकों को खुली छूट दे दिया। जाकर भ्रष्टाचार करो।

बेरोजगारी भत्ता के लिए ऐसे कड़े नियम बनाए कि युवा बाहर हो गए। भूपेश बघेल सरकार ने भारत में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सबसे गंभीर आरोप लगे हैं। अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली के एटीएम बने हुए हैं। यहां आबादी कम है और घोटालों में नंबर वन है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…