• 08/08/2022

बस्तर में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर, नेशनल हाइवे बंद, स्कूलों में लगा ताला, फ्लाइट रद्द

बस्तर में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर, नेशनल हाइवे बंद, स्कूलों में लगा ताला, फ्लाइट रद्द
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। नेशनल हाईवे पानी में डूबने के कारण छत्तीसगढ़ तेलंगाना मार्ग बंद हो गया है। वहीं बारिश का पानी बीजापुर में रिहायशी इलाकों में घुस गया है। खराब मौसम की वजह एलायंस एयर ने अपनी सेवाएं रद्द कर दी है। हैदराबाद से जगदलपुर और रायपुर आने के लिए यात्री जब एयरपोर्ट पहुंचे तो एलायंस एयर से फ्लाइट रद्द किए जाने की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई जिलों में रविवार से मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जगदलपुर और बीजापुर में पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके चलते जगदलपुर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। नेशनल हाईवे पानी में डूब जाने के कारण एक बार फिर छत्तीसगढ़-तेलंगाना रूट बंद हो गया है।

बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा में डंकनी और बीजापुर की तुमनार नदी उफान पर है। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। बीजापुर के कई नाले भी उफान पर है जिसकी वजह से गंगालूर और चेरपाल के साथ ही कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया गया है। बस्तर संभाग में मौसम विभाग ने 72 घंटे के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। जिसकी वजह स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें : गालीबाज बीजेपी नेता के ऊपर 25 हजार का इनाम, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बढ़ा खतरा : स्वाइन फ्लू से 1 बच्ची की मौत, अब तक 28 मरीज मिले

इसे भी पढ़ें : रक्षाबंधन 11 को या फिर 12 अगस्त को, संशय करें दूर, जानिए किस दिन है मनाना शुभ

Related post

Weather Alert: उत्तर भारत में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, CG सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, कई जगह रेड अलर्ट, जानें 2-3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Alert: उत्तर भारत में जारी रहेगी कड़ाके की…

Spread the loveWeather Report : राजधानी दिल्ली सहित देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली के लोधी…
महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ के इन संभागों में हो सकती है भारी बारिश

महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट,…

Spread the loveगर्मी और उमस के कारण क्या छोटे क्या बड़े सभी परेशान हैं. रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी से उमस…
मौसम : छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है अति भारी बारिश

मौसम : छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का रेड अलर्ट,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से राहत के बाद एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया…