• 09/11/2022

भारत सहित 3 देशों में भूकंप के झटके, दिल्ली-एनसीआर समेत आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों में डोली धरती, नेपाल में 6 की मौत

भारत सहित 3 देशों में भूकंप के झटके, दिल्ली-एनसीआर समेत आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों में डोली धरती, नेपाल में 6 की मौत
Spread the love

भारत, चीन और नेपाल में मंगलवार-बुधवार की रात 2 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 आंकी गई। भूकंप का केन्द्र नेपाल था। यहां एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई।

भारत में दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में झटके महसूस किए गए। तेज झटके महसूस होने पर लोग दहशत की वजह से घर के बाहर आ गए। भारत में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

इसके अलावा कई इलाकों में दुबारा झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देर रात के बाद सुबह भी झटके महसूस किए गए। गोरखपुर में भी दो बार झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 8 नवंबर से लेकर 9 नवंबर की सुबह 6:27 तक उत्तर भारत में भूकंप के 3 झटके महसूस किए गए।

Related post

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य…

Spread the loveरायपुर. 25 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश…

Spread the loveरायपुर : रायपुर में पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास-धर्मस्व विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल…
श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने श्रमिक परिवारों के बच्चों का किया सम्मान, उनके साथ बैठकर किया भोजन और साझा किए अपने जीवन…