• 18/10/2022

ED BREAKING : राजधानी रायपुर में चिप्स के दफ्तर पर ED का छापा

ED BREAKING : राजधानी रायपुर में चिप्स के दफ्तर पर ED का छापा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। राजधानी रायपुर स्थित चिप्स (Chhattisgarh Infotech Promotion Society) के दफ्तर पर ED की टीम ने दबिश दी है। ईडी की टीम चिप्स के दफ्तर को खंगाल रही है। इसके साथ ही चिप्स दफ्तर में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरु कर दी गई है।

आपको बता दें ईडी ने चिप्स के सीईओ और IAS अधिकारी समीर विश्नोई सहित दो कारोबारियों को कोल घाटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को ईडी ने 21 अक्टूबर तक 8 दिन की रिमांड पर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले आज सुबह ईडी की टीम रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के गरियाबंद जिले के पाण्डुका में स्थित मायके में दबिश दी। इसके अलावा उनके चचेरे भाई कांग्रेस नेता शैलेन्द्र साहू के यहां भी ED की एक टीम पहुंची थी। इन दोनों जगहों पर ईडी की कार्रवाई जारी है।

 

Related post

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी…

Spread the loveCG Weather Update— रविवार को वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे रायपुरवासियों के लिए मौसम विभाग ने चिंताजनक…
देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की दबिश, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और…

Spread the loveबलौदाबाजार। बलौदाबाजार में एक बड़े कारोबारी के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई की खबर सामने आई है।…
CG  : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत, खेत में रोपाई के दौरान हुआ हादसा

CG : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत,…

Spread the loveकोरबा। जिले के सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई। हादसा उस…