• 26/09/2022

गहलोत गुट का दांव पड़ा उल्टा! इन 3 शर्तों से आलाकमान नाराज

गहलोत गुट का दांव पड़ा उल्टा! इन 3 शर्तों से आलाकमान नाराज
Spread the love

राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट गहराया हुआ है। नए सीएम के लिए सचिन पायलट के नाम की आशंका पर अशोक गहलोत गुट ने बगावत कर दिया है। 80 से ज्यादा विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को सौंप दिया है। विधायकों ने आलाकमान के सामने 3 शर्तें रखी है। सूत्रों के मुताबिक विधायकों की बगावत पर आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज है।

विधायकों ने जो तीन शर्त आलाकमान के सामने रखी है उसमें पहली और सबसे बड़ी शर्त यही है कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री न बनाया जाए। उन्होंने साल 2020 में बगावत की थी। मुख्यमंत्री उन 102 विधायकों में से किसी एक को बनाया जाए जो संकट के दौरान सरकार के साथ थे। विधायकों की दूसरी शर्त है कि नए मुख्यमंत्री का फैसला 19 अक्टूबर के बाद किया जाए जब अशोक गहलोत अध्यक्ष बन जाएं। इसके बाद ही गहलोत मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। तीसरी शर्त है कि गहलोत को सीएम बने रहने का विकल्प दिया जाए। यानि की कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ ही गहलोत मुख्यंत्री भी बने रहें।

जानकारी के मुताबिक अशोक गहलोत खेमे की तीनों शर्तें हाईकमान को मंजूर नहीं है। जिस तरह से तीनों शर्तें रखी गई है, उससे यह माना जा रहा है कि विधायकों की इस बगावत के सूत्रधार खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही हैं।

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी केरल में मौजूद हैं। राजस्थान संकट को लेकर वे भी नाराज हैं। उन्होंने संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल को दिल्ली भेजा है। वेणुगोपाल आज शाम सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING Congress MLA Resigned : राजस्थान में कांग्रेस के 92 विधायकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Related post

शख्स ने खत्म की अपनी तीन पीढ़ियां, सनक में पिता का कत्ल और फिर बेटे के साथ खुदकुशी

शख्स ने खत्म की अपनी तीन पीढ़ियां, सनक में…

Spread the love एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपना पूरा…
भांजे-भांजी की शादी के जश्न में डूबा था मामा, अचानक हो गई मौत

भांजे-भांजी की शादी के जश्न में डूबा था मामा,…

Spread the loveशादी के घर में खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब डांस करते करते एक शख्स की मौत…
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की 54 सीटों पर नाम किया तय, ये हैं संभावित प्रत्याशी

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की…

Spread the loveबीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की बाकी बची 69 सीटों और राजस्थान की 54 सीटों पर उम्मीदवारों के…