• 01/02/2024

Budget 2024: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार का बड़ा कदम, 9-14 साल की लड़कियों को फ्री वैक्सीन

Budget 2024: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार का बड़ा कदम, 9-14 साल की लड़कियों को फ्री वैक्सीन
Spread the love

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा चुनाव से पहले देश का अंतरिम बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हेल्थ सेक्टर में विकास को लेकर बजट में काफी कुछ शामिल किया गया है। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 साल की लड़कियों का मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू किए जाएंगे। इस अभियान की शुरुआत मिशन ‘इंद्रधनुष’ के अंतर्गत किया जाएगा।

स्वास्थ्य  सेवा क्षेत्र में अंतरिम बजट की मुख्य बातें

9-14 साल के बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी।

आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवर सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं तक बढ़ाया जाएगा।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में वित्त मंत्री ने कहा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए विभिन्न योजनाओं को तालमेल में लाया जाएगा। आंगनबाड़ियों को उन्नत किया जाएगा।

सर्वाइकल कैंसर का टीका ये संस्थान बनाएगा

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए Cervavac नाम का टीका बनाएगा। HPV के चार उपभेदों – 16, 18, 6 और 11 से सुरक्षा प्रदान करता है। सीरम इंस्टीट्यट ऑफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला ने पहले ही कहा था कि वैक्सीन की कीमत प्रति डोज 200-400 रुपये होगी। सर्वाइकल के वैक्सीन जो अभी मार्केट में उपलब्ध हैं, उन की कीमत 2,500-3,300 रुपये प्रति डोज है।

Related post

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए…

Spread the loveनई दिल्ली।  दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने…
Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष..? जानें प्रतिपदा श्राद्ध की तिथि, मुहूर्त और सर्वपितृ अमावस्या

Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ…

Spread the lovePitra Paksha 2026। हिंदू पंचांग में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह अवधि पूर्वजों के…
CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, विक्रय करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…..

CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा…

Spread the loveरायपुर। धार्मिक पर्वों को देखते हुए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन निर्धारित तिथियों पर मांस-मटन की बिक्री और…